महादेव के इन चिन्हों को सपने में देखने से होता है असीम लाभ

sapne me mahadev dekhna

भगवान महादेव अंतर्यामी है। वे अपने भक्तों के मन की हर बात को जानने में सक्षम हैं। भगवान महादेव अपने भक्तों की पूजा और व्रत से बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। भगवान शिव स्वयं प्रकट होकर या अपने संकेतों के माध्यम से अपने भक्तों को अपने होने का आभास कराते हैं। इन संकेतों के माध्यम से भगवान भोलेनाथ बताते हैं कि वह अपने भक्तों पर अत्यंत प्रसन्न हैं। इन संकेतों को अत्यंत शुभ मानना चाहिए। कुछ लोग कहते हैं कि भगवान शिव ताडंव के देवता हैं। उनको सपने में देखना शुभ नहीं होता। ऐसा बिलकुल भी नहीं है। भगवान शिव के हर रूप को सपने में देखना शुभ ही होता है। भगवान शिव हो सकता है हमें किसी परेशानी से सचेत करने के लिए आए हो। उनका सपने में आना अशुभ तो कभी भी नहीं हो सकता। भक्तों को भगवान की पूजा पूरी श्रद्धा और विश्वास से करते रहना चाहिए। यहां पर हम ऐसे ही महादेव के कुछ चिन्हों के विषय में बताएंगे जिन को सपने में देखने से होता है असीम लाभ

सपने में रामेश्वरम देखना, Sapne me rameshwaram Dekhna

सपने में रामेश्वरम देखना एक बहुत सुखद संकेत है। यह बताता है कि भगवान शिव आप पर अत्यंत खुश है। भगवान शिव ने आपके भक्ति को स्वीकार कर लिया है। वह आपकी मनोकामना अवश्य पूर्ण करेंगे। सपने में रामेश्वरम देखने का एक अर्थ यह भी हो सकता है कि आपने अपनी किसी मन्नत को अधूरा छोड़ा है। आपने भगवान शिव के किसी मंदिर, हो सकता है कि रामेश्वर ही जाने की मन्नत मांगी है। आपकी मन्ना पूरी होने के बाद भी आप भगवान के धाम नहीं जा पाए हैं। भगवान शिव अपने धाम का दर्शन आपके सपने में करा कर आपको यह याद दिलाना चाहते हैं। आप भगवान शिव के धाम शीघ्र ही चले जाइए। अपनी मन्नत को विधि-विधान पूर्वक पूरा कर लीजिए।

सपने में स्वर्गीय पिताजी को देखना

भगवान शिव और पिता दोनों ही आपके लिए पूजनीय हैं। जिस तरह से भगवान शिव अगर हमें सपने में दिखाई देते हैं तो यह हमारे लिए खुशी का संकेत होता है। उसी प्रकार से अगर हमें हमारे मृत पिता जी सपने में दिखाई दे तो यह भी हमारे लिए एक शुभ संकेत है। अगर हमें मृत पिता बार बार सपने में दिखाई दे तो इसका अर्थ है कि हमारी कोई मनोकामना पूरी होने वाली है। इसका एक अर्थ यह भी हो सकता है कि हमारे पिता की कोई इच्छा अधूरी रह गई है। जिसे वह सपने में आकर हमें याद दिलाना चाहते हैं। हमें अपनी पिता की पसंद की चीजें गरीबों को दान करनी चाहिए। भगवान शिव से उनकी मुक्ति की प्रार्थना करनी चाहिए।

सपने में सफेद शिवलिंग देखना

सपने में सफेद शिवलिंग देखना बहुत शुभ माना जाता है। सफेद रंग शांति व आध्यात्मिकता का प्रतीक है। इस सपने का अर्थ है कि हमारी आर्थिक उन्नति के साथ-साथ हमारी अध्यात्मिक उन्नति भी होने वाली है। भगवान शिव हम पर प्रसन्न हैं । हमें कार्य में सफलता संतुष्टि और संपन्नता देने वाले हैं। यह सपना हमें बताता है कि हम भक्ति मार्ग पर प्रशस्त हैं और ईश्वर की हम पर विशेष कृपा है।

सपने में भगवान को फूल चढ़ाना

सपने में भगवान को फूल चढ़ाना एक शुभ संकेत है। यह इस बात का प्रतीक है की ईश्वर आपसे खुश हैं। वे आपकी भक्ति से प्रसन्न हैं। ईश्वर ने आपकी प्रार्थना स्वीकार कर ली है। आपकी जो भी मनोकामना है वह शीघ्र पूरी होने वाली है आपको भगवान शिव के मंदिर में जाकर भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराना चाहिए। भगवान शिव को पुष्प, बेलपत्र अर्पण करने चाहिए। भगवान शिव सभी की मनोकामना पूरी करते हैं। कहते हैं भगवान शिव किसी भी तरह की पूजा से बहुत आसानी से प्रसन्न हो जाते हैं। भक्तों को किसी विधि विधान की आवश्यकता नहीं होती। प्रभु सिर्फ भक्तों की श्रद्धा और भक्ति ही देखते हैं।

सपने में बहुत सारे शिवलिंग देखना

सपने में बहुत सारे शिवलिंग देखना एक शुभ संकेत है। सपने में बहुत सारे शिवलिंग देखने का अर्थ है कि भगवान शिव आप पर कृपा बनाए हुए हैं आपकी बहुत सारी परेशानियां जो काफी समय से आपको परेशान कर रही थी एक साथ समाप्त होने वाली है आपका अच्छा समय आ गया है भगवान शिव अपने बहुत सारे शिवलिंग के माध्यम से आपको यही सचेत करना चाहते हैं कि आपका शुभ समय है इस समय को व्यर्थ आपको गवर्नर नहीं चाहिए सपने में बहुत सारे शिवलिंग देखने का एक अर्थ यह भी हो सकता है कि भगवान शिव की कोई पूजा आपसे अधूरी रह गई है वह पूजा इस जन्म की भी हो सकती है और पिछले जन्म की भी हो सकती है। आपको अपनी पूजा को तत्काल ही पूरी करनी है। भगवान इस सपने के माध्यम से आपको यही संकेत देना चाहते हैं आपकी पूजा पूरी होते ही आपकी सारी इच्छाएं पूरी हो जाएंगी। भगवान शिव हमेशा आपके साथ हैं।

सपने में भस्म देखना

सपने में भस्म देखना एक शुभ संकेत ही है। कुछ लोग इसको अशुभ ही मान लेते हैं क्योंकि भस्म को वह चिता की राख समझते हैं। भस्म भगवान शिव के द्वारा शरीर पर धरण की जाती है। यह कोई साधारण राख नही है। यह बहुत कल्याणकारी होती है। अगर आपको भगवान शिव की भस्म के दर्शन होते हैं तो इसका अर्थ है कि आपको भगवान पूजा पाठ और धर्म कर्म में लीन होने का आमंत्रण दे रहे हैं। भगवान भोलेनाथ चाहते हैं कि आप विषय वस्तु का मोह छोड़कर पूरी तरह से स्वयं को भगवान की सेवा में अर्पित कर दें। भगवान शिव की भस्म को सपने में देखते का अर्थ है कि भगवान आपसे अत्यंत प्रसन्न है। वह आपसे इस जन्म में ही नहीं अगले जन्म से ही प्यार करते हैं। आपको भगवान शिव की भक्ति मनोयोग से करनी चाहिए। भगवान शिव अंतर्यामी है वह आपकी मन की बातों को अच्छी तरह से जानते हैं। भगवान भोलेनाथ आपकी हर मनोकामना को अवश्य पूर्ण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!