क्यों दिखाई देते हैं सपने
हम सभी सपने देखते हैं कुछ सपने सच होते हैं और कुछ सपने हम बस बंद आंखों से देख लेते हैं। सपने हमेशा सच नहीं होते यह हम सब जानते हैं। फिर भी हम इस पर विश्वास नहीं करना चाहते। कभी-कभी ऐसा भी हो जाता है कि हम मानने पर मजबूर हो जाते हैं कि कुछ सपने सच भी होते हैं। आमतौर पर यह माना जाता है कि सपने हमारे सबकॉन्शियस माइंड (अवचेतन मन) की उपज होते हैं।
सपने में काले शिवलिंग के बारे में क्या कहते हैं मनोवैज्ञानिक
हम दिन भर में सोचते हैं, करते हैं वही हमें रात में सपनों के रूप में दिखाई देता है। कभी-कभी हमारे साथ कोई घटना घटी होती है। वह घटना अभी की भी हो सकती है। सालों पहले भी कुछ हुआ होता है। हम अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या में उस घटना को भूल जाते हैं। हमारे दिमाग में उस घटना के विषय में कुछ भी नहीं होता है। वह घटना फिर भी हमारे अवचेतन मन में होती है। जब हम थोड़ा परेशान होते हैं तब हमें वहीं घटना या उसके जैसी घटना सपने में दिखाई देती है। मनोवैज्ञानिक कहते हैं की कुछ लोग कहते हैं कि काला शिवलिंग देखना भी हमारे सबकॉन्शियस माइंड में ही कहीं अंकित होता है। हम सभी लोग शिवलिंग की पूजा करते हैं। रोज मंदिर जाते हैं भगवान शिव से अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए प्रार्थना करते हैं। यही सब हमारे सबकॉन्शियस माइंड में घूमता रहता है। जब रात होती है हम सपने देखते हैं। उन्हीं सपनों में हमें भगवान शिव के शिवलिंग भी दिखाई देते हैं।
कब देखे गए सपने सच होते हैं
वास्तु शास्त्री और ज्योतिषी कहते हैं पूरे दिन में या रात में देखे गए सपनों के सच होने पर तो संदेह किया भी जा सकता है। ब्रह्म मुहूर्त में देखे गए सपने हमेशा सच होते हैं। उन सपनों का अर्थ अवश्य होता है।
सपने में काले शिवलिंग के बारे में क्या कहते हैं वास्तु शास्त्री और ज्योतिषी
यहां हम बात कर रहे हैं सपने में काला शिवलिंग देखने की । वास्तु शास्त्री और ज्योतिषियों का दृष्टिकोण सेहसपने में शिवलिंग देखना ही अपने आप में बहुत अद्भुत बात है। यह बताता है कि ईश्वर की आप पर कृपा है। काला शिवलिंग संघर्ष का और परिश्रम का प्रतीक है। काला शिवलिंग सपने में देखने का अर्थ है कि आपके या आपके परिवार पर कोई विपत्ति आने वाली है। आपको उस समस्या से हताश होने की आवश्यकता नहीं है। भगवान शिव हमेशा आपके साथ हैं और वह आपका भला अवश्य करेंगे। यह भी कह सकते हैं कि अगर आपके जीवन में कोई समस्या चल रही है। आपने अगर सपने में काला शिवलिंग देखा है तो अब आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। ईश्वर आपकी सभी समस्याओं को दूर कर देंगे। भगवान शिव अपने शिवलिंग को आपके सपने में दिखा कर आपको यही याद दिलाना चाहते हैं। आपको संकट के समय में घबराना नहीं है।
ईश्वर पर आस्था रखनी है। आपको अपनी हर समस्या उनके ऊपर छोड़ देनी है। आपकी समस्या का समाधान भगवान शिव स्वयं करेंगे।अलग-अलग जातको के लिए शिवलिंग का प्रभाव भी अलग अलग होता है।
कुंवारी कन्या या युवक द्वारा सपने में काला शिवलिंग देखना
कुंवारी कन्या अपने सपने में काला शिवलिंग देखती हैं तो, इसका अर्थ है कि उसके विवाह में आने वाली अड़चन दूर होने वाली है। उसके विवाह में जो अभी तक विलंब हो रहा था। उसके विवाह में समस्याएं आ रही थी। भगवान शिव की कृपा से उसकी सारी परेशानियां दूर होने वाली है। भगवान शिव उसे मनोवांछित वर या वधू देने वाले हैं। उसे रोज भगवान शिव की नियम पूर्वक पूजा करनी चाहिए। शिव मंदिर में जल चढ़ाना चाहिए।
बेरोजगार द्वारा सपने में काला शिवलिंग देखना
कोई बेरोजगार सपने में काले शिवलिंग को देखता है। इसका अर्थ है कि उसकी नौकरी में जो भी विघ्न बाधाएं आ रही है वह अवश्य दूर होंगी। उसे थोड़ा संयम से काम लेना है। उसे किसी से व्यर्थ वाद विवाद से बचना है। उसे काले शिवलिंग की नियमित पूजा करनी चाहिए। कुछ समय बाद भगवान शिव की कृपा से उसे कार्यक्षेत्र में अवश्य सफलता मिलेगी।
व्यापारी द्वारा सपने में काला शिवलिंग देखना
काला शिवलिंग कोई व्यापारी देखता है तो इसका अर्थ है कि उसको व्यापार में समस्या होने वाली है। उसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। होने वाली सभी अड़चनों से मुक्त कराने के लिए भगवान शिव उसके साथ है। उसे भगवान शिव की नियमित पूजा अर्चना शुरू कर देनी चाहिए। साथ ही साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक और दुग्ध अभिषेक भी करना चाहिए। सातों दिन अगर संभव ना हो तो सोमवार के दिन शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जलार्पण अवश्य करना चाहिए।
बीमार व्यक्ति द्वारा सपने में काला शिवलिंग देखना
यदि काला शिवलिंग सपने में किसी बीमार व्यक्ति को दिखता है। इसका अर्थ है कि अभी उसकी बीमारी बढने वाली है। पर उसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। भगवान शिव उसके साथ है। उसे भगवान शिव की आराधना करने की आवश्यकता है। उसे भगवान शिव के शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए। आस्था के साथ भगवान शिव के महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से कुछ ही समय में उसकी सारी बीमारियां दूर जाएंगी। वह स्वस्थ हो जाएगा।
सभी के लिए शुभकारी है सपने में काला शिवलिंग देखना
इस तरह से आप देखेंगे की काले शिवलिंग को देखने के अलग-अलग प्रभाव हो सकते हैं। जातकों पर निर्भर करता है कि काला शिवलिंग देखने पर उस पर क्या प्रभाव पढ़ने वाला है। आप यह भी कह सकते हैं कि यह प्रभाव शुभकारी ही होते हैं। भगवान शंकर अंतर्यामी है। जिसको जिस चीज की आवश्यकता होती है भगवान शिव उसे वही प्रदान करते हैं। भगवान शंकर अपने भक्तों के हृदय में निवास करते हैं। भक्त अगर भगवान शिव की आराधना करना भूल भी जाएं तब भी वह आपको नहीं भूलते। संकट के समय में भी आपको अपनी उपस्थिति का एहसास दिला देते हैं। यह अब आपके ऊपर है कि आप सपने को हकीकत मानकर उस पर विश्वास करते हैं। भगवान की पूजा, आराधना सच्चे मन से करके उनके ऊपर सब कुछ छोड़ कर निश्चिंत होते हैं। कहीं ऐसा तो नहीं हम व्यर्थ चिंता करके अपने मन को भटकाकर अपनी समस्याओं को और बढ़ा देते हैं।
प्रेगनेंसी में शिवलिंग देखना
प्रेगनेंसी में शिवलिंग देखने का अर्थ है कि आप पर भगवान शिव की कृपा है। भगवान शिव आपको संकेत देना चाहते हैं कि आपकी गर्भावस्था मैं आपको कोई समस्या नहीं आएगी आप स्वस्थ रहेंगी एवं
आपकी संतान स्वस्थ्य एवं भाग्यवान होगी। कुछ ज्योतिषियों के अनुसार प्रेगनेंसी में शिवलिंग देखने का अर्थ है कि आपकी संतान पुत्र होगी एवं आपकी संतान की धर्म-कर्म में काफी रुचि होगी। आपकी संतान पर भगवान शिव की हमेशा कृपा रहेगी यह धर्मात्मा व्यक्ति होगा एवं इसको यश वैभव एवं समृद्धि अवश्य मिलेगी।
सपने में शिवलिंग की पूजा करना
सपने में शिवलिंग की पूजा करना एक शुभ संकेत है यह बताता है कि आपका भाग्योदय होने वाला है। सपने में शिवलिंग की पूजा करने का एक अर्थ यह भी है कि भगवान शिव की आप पर कृपा बनी हुई है। भगवान शंकर आपसे प्रसन्न है। और आपकी मनोकामना शीघ्र पूरी होने वाली है। अगर आपके जीवन में कोई परेशानी चल रही है तो वह परेशानी शीघ्र दूर हो जाएगी। आपके रास्ते में आने वाली सभी विघ्न बाधाएं अपने आप ही ईश्वर की कृपा से दूर हो जाएंगी। साथ ही साथ यह सपना बताता है कि आपको भगवान शिव की पूरे मन से पूजा करनी चाहिए। उन पर विश्वास रख कर आप जो भी सोचेंगे वह अवश्य पूरा होगा।
सपने में दो शिवलिंग देखना
सपने में दो शिवलिंग देखना एक शुभ संकेत है। यह आपकी भविष्य में होने वाली कुछ शुभ घटनाओ का संकेत करता है। अगर आपका आपके बहन, भाई या मित्र से वाद विवाद चल रहा है तो यह सपना आपको बताता है कि आपके आपके मित्र या भाई से संबंध मधुर
होने वाले हैं। और आपके बीच में जो मतभेद थे वो दूर होने वाले हैं।
आपको उस व्यक्ति से मेल मिलाप कर लेना चाहिए। अगर गलती आपकी है तो आपको अपनी गलती मान लेनी है। भविष्य में वह व्यक्ति आपको किसी बड़ी परेशानी से बचाने वाला है। अगर आप एक गर्भवती स्त्री हैं और प्रेगनेंसी में सपने में दो शिवलिंग देखती हैं तो इसका अर्थ है कि आपको जुड़वा संताने होने वाली है। आपके बेटा, बेटी कुछ भी हो सकता है। यह दोनों संताने आपके लिए अत्यंत शुभ होंगी। सपने में दो शिव लिंग देखना इस बात का भी संकेत है कि आप पूजा में कोई गलती तो नहीं कर रहे हैं। ऐसा तो नहीं है कि आप के शिव मंदिर में एक से अधिक शिवलिंग रखे हैं। पूजा घर में एक से अधिक शिवलिंग नहीं होने चाहिए। अगर आपसे पूजा करते समय कोई गलती हुई है तो उसके लिए ईश्वर से क्षमा मांगकर उसे अविलंब ठीक कर लेना चाहिए।
सपने में शिवलिंग और नंदी देखना
सपने में शिवलिंग और नंदी को देखना एक शुभ संकेत है। नंदी भगवान शिव के बैल हैं । वे उन के परम भक्त हैं। जहां भगवान शिव होते हैं वहाॅ नंदी भी अवश्य होते हैं। अगर हम सपने में भगवान शिव के शिवलिंग के साथ नंदी के भी दर्शन करते हैं, इसका अर्थ है कि ईश्वर हम पर अत्यंत प्रसन्न हैं। ईश्वर की हम पर विशेष कृपा है। हम सिर्फ इसी जन्म में ही नहीं बल्कि अपने पूर्व जन्मों में भी भगवान शिव की पूजा करते रहे हैं। हम भगवान शिव के अनन्य भक्त हैं। भगवान शिव हमें अपने भक्त के रूप में स्वीकार कर चुके हैं। अब हमारे साथ सब कुछ अच्छा होने वाला है।
सपने में शिवलिंग पर जल चढ़ाना
सपने में शिवलिंग पर जल चढ़ाना एक शुभ संकेत है यह दर्शाता है की भगवान शिव ने हमारी पूजा को स्वीकार कर लिया है। हमारी मनोकामना शीघ्र ही अवश्य पूरी होगी सपने में शिवलिंग पर जल चढ़ाना यह भी दर्शाता है कि ईश्वर हम पर प्रसन्न है हमें भगवान शिव का आभारी होना चाहिए एवं भगवान शिव के इस संकेत को समझ कर भगवान की भक्ति में अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए। भगवान शिव केवल श्रद्धा के भूखे हैं अगर हम भगवान शिव को भक्ति भाव से सिर्फ जलार्पण ही कर देंगे तब भी वे हम पर प्रसन्न हो जाएंगे। हमें हर सोमवार के दिन भगवान शिव को जल अर्पित अवश्य करना चाहिए।
Sapne me Shivling Dekhna
जब हम खुद को ईश्वर के भरोसे छोड़ देते हैं तब ईश्वर हमें हमारी कल्पनाओं से भी ज्यादा खुशियां प्रदान करते हैं। इसीलिए अगर आप सपने में शिवलिंग को देखते हैं तो खुश हो जाइए कि ईश्वर की आप पर विशेष कृपा हो गई है।
सपने में काला सांप देखना
काला सांप भगवान शिव का अनन्य भक्त है। हम सभी जानते हैं कि भगवान शिव अपनी गले में नागों की माला पहनते हैं। हमें अगर सपने में काला सांप दिखाई दे तो हमें घबराने की आवश्यकता नहीं है। हमें यह सोचना चाहिए कि, भगवान शिव ने हमें काले नाग के संकेत के माध्यम से समझाया है। हम पर उनकी विशेष कृपा है। हमें उनके इस संकेत को समझना चाहिए और प्रभु की भक्ति में अपना जीवन व्यतीत कर देना चाहिए। काला सांप किसी गलती का भी संकेत हो सकता है। हमें यह मानना चाहिए कि हमसे अज्ञानता वश भगवान शिव की पूजा अर्चना में कोई गलती हो गई है। अगर हमने कोई गलती की है तो हमें उस अपराध की क्षमा अवश्य मांग लेनी चाहिए। और भगवान शिव से अपनी भूल के लिए क्षमा मांगते हुए सच्चे मन से भगवान की पूजा अर्चना करना चाहिए। भगवान शिव के शिवलिंग पर जल अर्पण करना चाहिए ।
सपने में शिवलिंग दिखाई देने का क्या अर्थ है?
सपने में शिवलिंग दिखाई देने का अर्थ है कि हमारे ऊपर भगवान शिव की कृपा है। हमारी जो भी मनोकामना है वह शीघ्र ही पूरी होने वाली है।
सपने में शिवलिंग की पूजा करने से क्या होता है
सपने में शिवलिंग की पूजा करने का अर्थ है कि भगवान शिव हमसे प्रसन्न हैं। उनकी हम पर विशेष कृपा है इसका एक अर्थ यह भी हो सकता है कि हम भगवान शिव की किसी पूजा को करना भूल गए हैं। जिसे वह हमें याद दिलाना चाहते हैं। भगवान शिव की पूजा करे। आपके रुके हुए काम अवश्य पूरे हो जाएंगे।
सपने में पंडित को देखना क्या होता है?
सपने में पंडित जी को देखने का अर्थ है कि आपके साथ कुछ अच्छा होने वाला है। आप अगर किसी नए कार्य की शुरुआत कर रहे हैं तो उसने आपको सफलता अवश्य मिलेगी।
सपने में मंदिर जाने का क्या अर्थ होता है?
सपने में मंदिर दिखाई देना बहुत शुभ होता है सपने में मंदिर जाने का अर्थ है कि आप निकट भविष्य में कोई शुभ समाचार सुनने वाले हैं। आपको शीघ्र शिव मंदिर जाकर भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।
सपने में काला शिवलिंग देखने से क्या होता है?
सपने में शिवलिंग देखना अत्यंत शुभ है कुछ लोग काले शिवलिंग को शुभ नहीं मानते। ऐसा बिलकुल भी नहीं है। भगवान शिव को देखना हर रूप में शुभ ही होता है। इस सपने का अर्थ है कि हमारी मनोकामना शीघ्र पूरी होने वाली है। हमें थोड़ा मेहनत और प्रयास और करने की आवश्यकता है।
सपने में शिवलिंग पर दूध चढ़ाने का क्या मतलब होता है?
सपने में शिवलिंग पर दूध चढ़ाने का अर्थ है कि आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होने वाली है। अगर आपने किसी काम में हाल डाला है तो आप अवश्य सफल होंगे।
शिवलिंग का सपना देखने से क्या होता है?
शिवलिंग का सपना देखना बहुत अच्छा माना जाता है। इसे माना जाता है कि भगवान शिव ने हमें संकेत दिया है। हमारी मनोकामना पूरी होने वाली है।
सपने में पूजा करते दिखे तो क्या होता है?
सपने में पूजा करते हुए देखने का अर्थ है कि भगवान शिव आपकी किसी मन्नत को पूरा करने वाले हैं। अगर आप भगवान शिव की पूजा करना भूल गए हैं तो आपको भगवान शिव की पूजा करना शुरू कर देना चाहिए।
सपने में भोलेनाथ का मंदिर देखने से क्या होता है?
सपने में भोलेनाथ का मंदिर देखना बहुत शुभ माना जाता है इसका अर्थ है कि भगवान शिव की हम पर कृपा है भगवान शिव हमारी मनोकामना अवश्य पूर्ण करेंगे।
सपने में शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए देखने का क्या मतलब होता है?
सपने में शिवलिंग पर जल चढ़ाने का अर्थ है की भगवान शिव हमारी पूजा से प्रसन्न है वह हमारी इच्छा अवश्य पूरी करेंगे।
सपने में शिवलिंग की पूजा करने का क्या मतलब है?
सपने में शिवलिंग की पूजा का अर्थ है कि भगवान शिव ने हमारी प्रार्थना सुन ली है। वे हमसे प्रसन्न हैं। हमें उनकी पूजा निरंतर करते रहना चाहिए।
सपने में बहुत सारे शिवलिंग देखने का क्या मतलब है?
सपने में बहुत सारे शिवलिंग देखने का अर्थ है कि भगवान आप पर प्रसन्न हैं। आपकी जो भी परेशानियां अभी तक चल रही थी वह दूर होने वाली है।
सपने में पूजा करते दिखे तो क्या होता है?
सपने में पूजा करते देखना एक शुभ संकेत है इसका अर्थ है कि भगवान ने आपकी मनोकामना पूरी कर दी है वह आपकी पूजा से प्रसन्न हैं।