घर में झाड़ू किस दिशा में रखना चाहिए

वास्तु के अनुसार झाड़ू किस दिशा में रखें? क्या खड़ी झाड़ू रखे याआड़ी?

मां लक्ष्मी धन की देवी है और जिस घर में साफ सफाई रहती है मां लक्ष्मी की कृपा वहां हमेशा बरसती है। मां लक्ष्मी को झाड़ू अति प्रिय है। झाड़ू को मां लक्ष्मी का अर्थात धन का प्रतीक कहा जाता है क्योंकि मां लक्ष्मी को सफाई बहुत पसंद है। हम सभी साफ सफाई तो बड़े जतन से करते हैं लेकिन साफ सफाई जिस झाड़ू से की जाती है उस झाड़ू को कहीं भी रख देते हैं। यह वास्तु के अनुसार सही नहीं है। झाड़ू को कहां रखना है कैसे रखना है कब लगाना है कब नहीं लगाना है वास्तु के अनुसार काफी सारे नियम है जोकि झाड़ू के विषय में प्रयुक्त होते हैं हम अपने पूर्वजों से भी सुनते आए हैं कि तो आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार झाड़ू को कहां और किस दिशा में रखना शुभ होता है।

झाड़ू किस दिशा में रखना चाहिए

झाड़ू को कभी भी ऐसी जगह ना रखें जहां से वह साफ-साफ दिखाई दे। घर के बाहर भी झाड़ू को रखना शु ऐसा
भ संकेत नहीं है। कुछ लोग झाड़ू को दरवाजे के पीछे रखते हैं। जोकि वास्तु के अनुसार रखा जा सकता है लेकिन वहां से झाड़ू दिखाई ना दे। झाड़ू रखने की सबसे उपयुक्त दिशा दक्षिण पश्चिम दिशा है। झाड़ू को पश्चिम दिशा में भी रखा जा सकता है।

ये भी पढ़े   बरक्कत के लिए तिजोरी में किस रंग का कपड़ा बिछाएं

झाड़ू को कैसे रखें

झाड़ू को रखने का भी एक तरीका होता है। आप कभी भी ऊपर की ओर झाड़ू लगाने वाले हिस्से को ना रखें। । झाड़ू को हमेशा लिटा रखना चाहिए। हाथ से पकड़ने वाला सिरा थोड़ी ऊंचाई पर होना चाहिए झाड़ू को कभी भी खुले में या छत पर नहीं छोड़ना चाहिए इससे घर में चोरी होने का खतरा रहता है। झाड़ू को हमेशा छुपा कर रखना चाहिए। झाड़ू कभी भी आने जाने वालों की निगाह में नहीं आना चाहिए। जिस तरह से हम अपनी मूल्यवान वस्तुओं को संभाल कर रखते हैं उसी तरह से हमें झाड़ू की भी देखभाल करनी चाहिए। झाड़ू को कभी भी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए। झाड़ू को खड़ा करके रखने से घर में धन का अभाव हो जाता है।

झाड़ू के साथ क्या न करें

झाड़ू को ऊपर से कभी लांघ कर नहीं जाना चाहिए। झाड़ू को कभी पैर से छूना भी नहीं चाहिए। झाड़ू लगाते समय किसी को झाड़ू लगनी नहीं चाहिए। झाड़ू में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। इसीलिए झाड़ू को कभी लांघते नहीं है। झाड़ू को कभी पैर से छूना भी नहीं चाहिए। झाड़ू लगाते समय किसी को झाड़ू लगनी नहीं चाहिए। कहते हैं कि अगर झाड़ू लगाते समय किसी को अगर झाड़ू लग जाती है है या छू जाती है तो वह व्यक्ति कमजोर होने लगता है। घर से बाहर जाते समय अगर गलती से भी आपका पैर झाड़ू से छू जाता है। ऐसे में आपका वह काम जिसके लिए आप बाहर जा रहे हैं पूरा नहीं हो पाता है। झाड़ू से किसी भी जानवर या बच्चे को नहीं मारना चाहिए। यह मारने वाले व्यक्ति के ग्रह दोष को काफी बढ़ाता है।

ये भी पढ़े   वास्तु के अनुसार कैसा होना चाहिए स्टोर रूम

झाड़ू को किस दिशा में ना रखें

झाड़ू को भूल कर भी पूर्व दिशा या ईशान कोण में ना रखें। पूर्व दिशा पूजा के मंदिर के लिए होती है। इस दिशा में झाड़ू रखने से आपको धन हानि हो सकती है। झाड़ू को किचन में भी भूल कर ना रखें किचन आपके घर का पावर हाउस होता है जहां सबके लिए भोजन पकता है। ऐसी जगह पर झाड़ू को जो कि पूरे घर की साफ सफाई और गंदगी साफ करने के काम आती है भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। हम वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सोचें तो झाड़ू घर की साफ सफाई के काम आती है तो उसे पूजाघर या रसोईघर मैं रखना तो बिल्कुल भी उपयुक्त नहीं है। अगर झाड़ू में जरा सा भी गंदगी का अंश रह जाएगा तो आपका पूजा घर या रसोईघर अपवित्र भी हो सकता है।

झाड़ू लगाने का उपयुक्त समय

कहा जाता है कि सूरज निकलने से पहले ही ब्रह्म मुहूर्त में घर की साफ सफाई, झाड़ू पोछा कर लेना चाहिए। कुछ समय पहले तक तो सुबह सूरज के उगने से पहले ही हमारी मां और दादी सबसे पहले उठते ही पूरे घर को झाड़ू से बुहारा करती थी। अब आज के समय में जब हम अपने काम वालों पर निर्भर हैं। जिसके कारण हमारा झाड़ू पोछे का कोई समय निश्चित ही नहीं रह गया है। हमें सुबह सुबह फिर भी एक बार अपने हाथों से पूरे घर की झाड़ू निकाल लेनी चाहिए। जिस घर में घर की गृह लक्ष्मी सुबह- सुबह स्वयं अपने हाथों से झाड़ू लगाती है उस घर में मां लक्ष्मी का सदैव वास रहता है। घर में दो बार झाड़ू लगाई जाती है एक बार सुबह सुबह और एक बार शाम को सूरज ढलने से पहले।

ये भी पढ़े   दिवाली पर घर को झटपट साफ करने के 10 शॉर्ट कट

कब ना लगाएं घर में झाड़ू

झाड़ू लगाने का उपयुक्त समय तो सुबह सवेरे हैं लेकिन झाड़ू न लगाने का भी एक समय है। शाम को सूरज ढलने के बाद घर में झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। कहते हैं कि जो रात को झाड़ू लगाते हैं उनके घर में धन हानि एवं दरिद्रता का वास होता है। रात को झाड़ू लगाने से आपके घर की लक्ष्मी नष्ट होती है। घर में क्लेश का वातावरण रहता है। घर में या परिवार में किसी की मृत्यु हो जाने पर जब तक उस व्यक्ति का लाभ संस्कार नहीं हो जाता झाड़ू नहीं लगाई जाती है।
जिस घर में झाड़ू का अपमान होता है झाड़ू को लात से हटाया जाता है। घर में झाड़ू कहीं भी पड़ी रहती है। उस घर में दरिद्रता का वास हो जाता है। जिस घर में रोज झाड़ू नहीं लगती है उस घर में वास्तु दोष रहने लगता है। उस घर में नकारात्मकता का वास हो जाता है। वहां धन का अभाव रहने लगता है। उस घर में बीमारियां अपना घर बना लेती है। झाड़ू लगाने के बाद झाड़ू को उसके निश्चित स्थान पर लिटा कर ही रखें।

Previous Post
तुलसी का पौधा कहां लगाएं, तुलसी का पौधा कब लगाएं
पौधे

वास्तु के अनुसार तुलसी का पौधा किस दिशा में लगाना चाहिए?