images (16)

किस दिशा में सोने से आते है बुरे सपने?

स्वस्थ रहने के लिए स्वस्थ नींद बहुत जरुरी है। अगर आप अच्छी नींद ले लेते है तो अगले दिन आपका पूरा दिन अच्छे से बिना थके ऊर्जा के साथ जाता है लेकिन अगर नींद में खलल पैदा हो जाये तो ऐसे में उसका असर अगले दिन पर पड़ता है और आपको दिन में नींद आने लगती है।                                                                                                                                                                 नींद में खलल बुरे सपनों की वजह से भी आ सकता है। कई बार काफी लोगों को शिकायत होती है की उन्हें रात को सोते समय बुरे सपने आते है जिससे वे डर जाते है और उनकी नींद खुल जाती है। जैसे कई बार किसी को नीचे गिरने का सपना आता है तो उनके पैर हिल जाते है और वे डर के मारे उठ जाते है।                                                                                                                                ऐसे कई बुरे सपने है जैसे मारने का, मरने का, चिल्लाने का, भुत दिखने का, गिरने का आदि। बुरे सपने आने का कारण वास्तु के हिसाब से गलत दिशा में सोना है। आप सब अच्छे से जानते है कि वास्तु हमारी जिंदगी में किस हद तक जुड़ा है। ऐसे में अगर आपको भी बुरे सपने आते है तो इसके पीछे वास्तु के हिसाब से गलत दिशा है। आईये जानते है किस दिशा में सोने से आते है बुरे सपने।

ये भी पढ़े   वास्तु के अनुसार कैसा होना चाहिए स्टोर रूम

किस दिशा में सोने से आते है बुरे सपने

  • उतर दिशा में सिर करके सोने से बुरे सपने आते है। इस दिशा में सिर रखकर सोने से ब्लड प्रेशर भी बढ़ता है और मन काबू मे नहीं रहता है। जब आपका सिर उतर दिशा में और दक्षिण दिशा में होता है तो बुरे सपने ज्यादा आते है क्योंकि यह शवों को रखने की दिशा है और यमलोक की दिशा है।
  • कभी भी पश्चिम दिशा में सिर रखके नहीं सोना चाहिए क्योंकि अगर हम पश्चिम दिशा में सिर रखकर सोयेंगे तो हमारे पैर पूर्व दिशा में होंगे और पूर्व दिशा देवी-देवताओं की दिशा है। इस दिशा में सोना अशुभ माना जाता है। इस दिशा में सोने से बुरे सपने आते है और मन में बैचेनी रहती है।

सोने के लिए सबसे उतम दिशा

हमेशा पूर्व या दक्षिण दिशा की और सिर करके सोना चाहिए क्योंकि यह दोनों दिशाएँ वास्तु के हिसाब से शुभ मानी जाती है और इस दिशा में सिर करके सोने से व्यक्ति को लम्बी आयु प्राप्त होती है और स्वास्थ्य सही रहता है।

सोते समय ध्यान रखें यह बातें

  • फेंगसुई के अनुसार कभी भी दरवाजे के सामने नहीं सोना चाहिए, क्योंकि चीन में मृत व्यक्ति के शव को दरवाजे पर ही रखा जाता है।
  • रात को सोने से पहले सद्ग्रंथों का अध्ययन करना चाहिए और भगवान का स्मरण करके सोना चाहिए।
  • रात को सोते समय कुछ भी नकारात्मक ना सोचें और दिन भर हुयी बुरी घटनाओं को याद ना करें।
ये भी पढ़े   वास्तु के अनुसार पिरामीड के उपयोग और फायदे

आज की इस पोस्ट में आप अच्छे से समझ गए होंगे की किस दिशा में सोने से बुरे सपने आते है और कौनसी दिशा सोने के लिए सबसे शुभ है। उम्मीद करता हु की आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी और अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और कमेंट बॉक्स में अपने विचार दे।

Previous Post
वास्तु के अनुसार घर का मुख्य द्वार किस दिशा में होना चाहिए
मकान

वास्तु के हिसाब से घर के दरवाजे कैसे होने चाहिए – घर के दरवाजे का वास्तु

Next Post

Отзывы О Авиатор Игра На Деньги