फेंग सुई के अनुसार feng shui items कहाँ रखनी चाहिए – Feng Shui Tips

Feng Shui meaning in hindi

Feng shui चीन से उत्पन्न होने वाला एक विज्ञान है जो अपने आसपास के वातावरण के साथ व्यक्तियों को सामंजस्य बनाने के लिए ऊर्जा बलों का उपयोग करने का दावा करता है। Feng shui की शक्तियों के रूप में वास्तुकला पर चर्चा की गई है जो पृथवी और मानव जाति को एक साथ बांधती हैं। Feng shui को महत्वपूर्ण संरचनाओं जैसे कि मकबरों के निर्माण के लिए व्यापक रूप से इस्तेमाल किया गया था

 

 

Feng Shui Tips

जिस तरह भारत में ज्योतिष शास्त्र में वास्तु को महत्वता दी गई है उसी
तरह चीन में फेंगसुई को
महत्वता दी गई है। फेंगसुई के अनुसार कई चीजें और उपाय ऐसे है
जिन्हें अपनाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और आर्थिक फायदा होता है। इसके
साथ ही घर से नकारात्मक शक्तियां दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
जीवन को खुशाल और समृद्द बनाने में फेंगसुई की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। आईये
जानते है फेंगसुई के अनुसार कौनसी चीजें कहाँ रखनी चाहिए
?
फेंग सुई के अनुसार कौनसी चीजें कहाँ रखनी चाहिए
 
 
  • टीन टांग वाला मेढक

 


 


फेंगसुई में टीन टांग वाले मेढक को बहुत शुभ और लकी माना जाता है। इसे
अपने घर के अंदर मुख्य दरवाजे के आसपास रखना चाहिए। याद रखें इसे कभी भी रसोई और
बाथरूम में ना रखें।

 

  • लाफिंग बुद्दा
ये भी पढ़े   वास्तु के अनुसार ऐ सी किस दिशा में लगाना चाहिए?

लाफिंग बुद्दा सुख-शांति और खुशहाल जीवन का प्रतीक होता है। घर या
दूकान में इसे रखने से व्यापार में वृद्दि होती है और चेहरे पर हमेशा हंसी रहती है।
इसे अपने घर के मुख्य कमरे में तिरछी दिशा में रखें। याद रखें लाफिंग बुद्दा को
कभी भी मुख्य दरवाजे के सामने ना रखें। इनका हंसता हुआ चेहरा ही हमारे आत्मविश्वास
का कारण बनता है और घर में सुख-शान्ति लाता है।


  • गोल्डन फीश



फेंगसुई के अनुसार घर में मछलियां रखने से सौभाग्य बढ़ता है और मन चाहा
काम पूरा होता है। जिस घर में मछलियां रहती है उस घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं
होती। मछली को हमेशा ड्राइंग रूम में रखें।


  • कछुआ

कछुए को रखना वास्तुशास्त्र में भी बहुत शुभ माना जाता है क्योंकि यह
माँ लक्ष्मी का वहां है और दशअवतारों में से एक है। इसी थर फेंगसुई के अनुसार घर
में कछुआ रखने से हर मामले में कामयाबी मिलती है और कभी पैसों की तंगी नहीं होती।
कछुए को ऑफिस या घर में उत्तर दिशा में रखना चाहिए। कछुए को जब भी रखे तो उसका
चेहरा अंदर की और रखें। जिस घर में कछुआ होता है उस घर में कभी संकट नहीं आता
क्योंकि कछुआ हर संकट को अपने उपर लेने की ताकत रखता है।


  • तीन सिक्के
 

 

फेंगसुई के अनुसार घर के दरवाजे में लाल रिबन से बंधे सिक्के टांगने
चाहिए। इससे माँ लक्ष्मी प्रसन्न रहती है और उनका आशीर्वाद हमेशा हम पर बना रहता
है। लेकिन इस बात का अच्छे से ध्यान रखें की सिक्के दरवाजे के अंदर की और हो। इससे
घर में माँ लक्ष्मी का वास रहता है और आर्थिक तंगी नहीं आती।
ये भी पढ़े   क्या होते है बच्चों को नजर लगने के लक्षण जानिए बुरी नज़र से बचने के उपाय इन हिंदी

ये भी पढ़े  —–>   बरसेगी घर में लक्ष्मी के संभल नहीं पाओगे 


  • नमक का कटोरा

 



फेंगसुई के अनुसार बाथरूम में नमक का या फिटकरी का कटोरा रखे और इसे
हर महीने बदले। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती। फेंगसुई के अनुसार
बाथरूम में कभी भी एक से ज्यादा दर्पण नहीं रखने चाहिए।
  • मनी प्लांट


 

 

फेंगसुई के अनुसार घर के खाली स्थान में मनी प्लांट लगाने से घर में
धन की कमी नहीं आती और घर में उदासीनता कम होती है। घर में मुरझाये हुए फुल और
पौधों को नहीं रखना चाहिए।
 
inherit;”>इस पोस्ट में आप अच्छे से समझ गए होंगे की फेंगसुई के अनुसार
कौन-कौनसी चीजें कहाँ रखनी चाहिए और उनके क्या फायदे है। उम्मीद करता हु की
फेंगसुई से जुडी यह पोस्ट आपको पसंद आई होगी और अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो
इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और कमेंट बॉक्स में अपने विचार दे।
Tags:
Previous Post
optimized-mdac-1200x900
जिंदगी

nabhi chakra in hindi

Next Post
vastu-tips_1542715181
वास्तु

भूखंड से संबंधित वास्तु टिप्स – vastu for plots