भूलकर भी दान में ना दे यह 8 चीजें

 

किसी को दान में कुछ देना बहुत ही पूण्य का काम है और दानी व्यक्ति पर
हमेशा से भगवान का हाथ रहता है और उसके घर में सुख-शांति रहती है और उसे आर्थिक
लाभ रहता है। भूखे को भोजन और प्यासे को पानी इस दान को दुनिया में सबसे बड़ा दान
बताया गया है। लोग अपने-अपने सामर्थ्य के अनुसार कुछ ना कुछ दान देते रहते है।

लेकिन अज्ञानवश हम कुछ ऐसी चीजें भी दान दे देते है जो हमें नहीं देनी
चाहिए क्योकि कुछ चीजें ऐसी है जिसे दान में देने से हम पर उसका विपरीत प्रभाव
पड़ता है। आज की इस पोस्ट में हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताएँगे जो
आपको भूलकर भी दान नहीं देनी चाहिए।


 

भूलकर भी दान में ना दे यह चीजें


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});


प्लास्टिक की चीजें

 


आजकल लोग प्लास्टिक की चीजें बहुत खरीदते है और दान में भी देते है
लेकिन प्लास्टिक की चीजों को खुद खरीदकर प्रयोग करना सही है लेकिन इन चीजों का दान
देना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से बिज़नस में रूकावट आती है।

झाड़ू

 

झाड़ू का दान करना इसलिए अशुभ माना जाता है क्योंकि इससे घर में पैसा
नहीं टिकता। झाड़ू का दान करने से माँ लक्ष्मी नाराज हो जाती है और इससे बिज़नस में
नुकसान होता है और घर की सेविंग खत्म होने लगती है। झाड़ू को कभी भी पैरों के बीच
में नहीं रखना चाहिए।

ये भी पढ़े   कैसे करे सदियों पुरानी बवासीर का इलाज फिटकरी से, फिटकरी से बावासीर का इलाज चुटकियों में

ये भी पढ़े  : कैसा हो वास्तु के अनुसार ड्राइंग रूम

पहने हुए कपडे

 
अपने पहने हुए कपडे किसी जरुरतमन्द को ही दान दे तो सबसे सही रहेगा
अन्यथा किसी और को दान देने से माँ लक्ष्मी नाराज हो जाएगी और उनकी कृपा रुक जाएगी।



जानिये कैसी हो वास्तु के हिसाब से घर की सीडी 

स्टील के बर्तन

शास्त्रों में भी स्टील के बर्तन दान करने का वर्णन नहीं है। स्टील का
दान करने से घर की सुख-शान्ति खत्म होती है और संबधों पर बुरा असर पड़ता है।
इस्ल्ये कभी भी स्टील का दान नहीं करना चाहिए।

तेल का दान


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

 

तील का दान करने से शनि देव प्रसन्न होते है लेकिन खराब और प्रयोग
किये हुए तेल का दान कभी भी ना करें। इससे शनिदेव नाराज होते है और घर में झगड़े
बढ़ते है।

खराब खाना

ताजा खान दान करना अच्छा माना जाता है और इससे एक भूखे आदमी की भूख भी
शांत होती है और वो दुआ भी देता है लेकिन बासी खाना दान देने से घर के सदस्य बीमार
होने लगते है और विवादों में पैसा खर्च होता है।

फटे हुए ग्रन्थ

धार्मिक चीजों का दान करना हमेशा से शुभ माना जाता है लेकिन याद रखें
धर्मीं किताबे और ग्रन्थ फटे हुए नहीं होने चाहिए अन्यथा काम में रूकावट आ सकती है
और दान देने वाला गलत फैसले लेने लगता है।

धारदार और नुकीली चीजें

धारदार और नुकीली चीजें जैसे चाक़ू, कैंची, तलवार आदि को दान में नहीं देना चाहिए।
ऐसा करने से घर की सुख-शान्ति खत्म होने लगती है और बुरा वक्त शुरू होने लगता है।
घर के लोगों के बीच तनाव बढ़ता है जिसका असर संबधो पर पड़ता है।
इस पोस्ट को पढ़कर आप अच्छे से समझ गए होंगे की कौन-कौनसी चीजें दान
में नहीं देनी चाहिए। दान देना हमारे शास्त्रों में सबसे शुभ माना जाता है लेकिन
वास्तु के अनुसार दान दी हुयी चीजें ज्यादा लाभ देती है। उम्मीद करता हु की आपको
यह पोस्ट पसंद आई होगी और अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के
साथ शेयर करें और कमेंट बॉक्स में अपने विचार दे।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
ये भी पढ़े   घर में शांति के लिए वास्तु टिप्स - ghar me sukh shanti ke upay

 

ये भी पढ़े


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Previous Post
optimized-mdac-1200x900
जिंदगी

nabhi chakra in hindi

Next Post
vastu-tips_1542715181
वास्तु

भूखंड से संबंधित वास्तु टिप्स – vastu for plots