अच्छी सेहत की फेंगशुई टिप्स | feng shui tips for health
- फेंगशुई के अनुसार वाटर प्लांट, झील, चित्र, दर्पण आदि की ओर मुंह करके नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने पर जातक अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं।
- जिस कमरे के ऊपर टॉयलेट या बाथरूम हो, उसमें सोना नहीं चाहिए। इससे स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
- परिवार की सुख – समृ्द्धि और स्वस्थ जीवन के लिए दर्पण को डाइनिंग रूम में ऐसे स्थान पर लगाएं जहां भोजन करते समय झलक दिखाई दे।
- घर की दीवार में लगे बीम के नीचे सोने से बचना चाहिए। यह सरदर्द का कारण हो सकता है।
- घर के अंतिम या जिस कमरे का दरवाजा सीढ़ियों की ओर खुलता हो, उन कमरों में नहीं सोना चाहिए क्योंकि इन कमरों में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह अधिक होता है।
- घर के पूर्वी भाग को अधिक महत्व देना चाहिए। माना जाता है कि पूर्वी भाग लंबी आयु व अच्छे स्वास्थ्य का कारक होता है।
- फेंगशुई के अनुसार घर में प्रवेश करते समय चप्पल और जूते निकाल देने चाहिए। घर में चप्पल और जूते पहनकर बाहर से नहीं आना चाहिए।
- फेंगशुई के अनुसार अच्छे स्वास्थ्य के लिए घर में ताजी हवा का आना बेहद जरूरी होता है।
- फेंगशुई के अनुसार बेहतर सेहत पाने के लिए मन को भी सेहतमंद होना चाहिए।
- फेंगशुई के अनुसार बांस के पौधे सुख-समृद्धि के प्रतीक हैं। इनसे परिवार के सदस्यों को पूर्ण आयु व अच्छी सेहत मिलती है। घर की बैठक में जहां घर के सदस्य आमतौर पर एकत्र होते हैं, वहां बांस का पौधा लगाना चाहिए। पौधे को बैठक के पूर्वी कोने में रखें।
- घर में जो घड़ियाँ बंद पड़ी हों उन्हें या तो घर से हटा दें या चालू करें। बंद घड़ियाँ हानिकारक होती हैं इनसे नकारात्मक ऊर्जा निकलती है।
- अपने घर के दरवाजे के हैंडल में सिक्के लटकाना घर में संपत्ति जैसा सौभाग्य लाने का सर्वोत्तम मार्ग है। आप तीन पुराने चीनी सिक्कों को लाल रंग के धागे अथवा रिबन में बांध कर अपने घर के हैंडल में लटका सकते हैं। इससे घर के सभी लोग लाभान्वित होंगे। ये सिक्के दरवाजे के अंदर की ओर लटकाने चाहिए न कि बाहर की ओर।
- घर को नकारात्मक ऊर्जा से मुक्त रखने के लिए पूर्व दिशा में मिट्टी के एक छोटे से पात्र (बर्तन) में नमक भर कर रखें और हर चौबीस घंटे के बाद नमक बदलते रहें।
- घर में खुशहाली रहे इसके लिए तीन हरे पौधे मिट्टी के बर्तनों में घर के अंदर पूर्व दिशा में रखें। ध्यान रहे कि फेंगशुई में बोनसाई और कैक्टस को हानिकारक माना जाता है। क्योंकि, बोनसाई प्रगति में बाधक एवं कैक्टस हानिकारक होता है। इसलिए भूलकर भी इन्हें घर में न रखें।
- घर के पूर्वोत्तर कोण में तालाब या फव्वारा शुभ होता है। फेंगशुई के अनुसार इसके पानी का बहाव घर की ओर होना चाहिए न कि बाहर की ओर।
- फेंगशुई के अनुसार यदि घर कार्यालय, शोरूम आदि के पूर्वी हिस्से में लकड़ी का फर्नीचर या लकड़ी से निर्मित वस्तुएं जैसे- अलमारी शो पीस पेड़-पौधे या फ्रेम जड़े हुए चित्र लगाए जाएं तो अपेक्षित लाभ होता है।
- नवरत्न पेड़ नवग्रहों की शांति, सुख तथा पारिवारिक शांति के लिए उपयोग किया जाता है। एमेथिस्ट का पेड़ दिमाग का संतुलन बनाए रखता है।
सुख-समृद्धि की फेंगशुई टिप्स | feng shui items for health
- घर में सौभाग्य , संपत्ति लाने के लिए मुख्य द्वार के हैंडल पर घर के अंदर की तरफ तीन चीनी सिक्के लाल रंग के फीते से बांध कर लटकाएं।
- हंसता हुआ बुद्धा खुशहाली और धन- दौलत का प्रतीक है। इसको यदि घर की तिजोरी में रखा जाए तो धन में तेजी से वृद्धि होती है।