clock vastu

घड़ी लगाते समय वास्तु के हिसाब से ध्यान रखें यह बातें

घड़ी ना सिर्फ वक्त बताती है बल्कि हमारे भाग्य से जुडी बहुत सी चीजों पर इसका असर होता है। वास्तु के अनुसार घर में लगी हर एक चीज हमारी जिंदगी पर असर डालती है, इसलिए तो लोग मकान बनाते समय वास्तु का पूरा ध्यान रखते है। घर में बाथरूम, मुख्य द्वार, किचन, बेडरूम, तस्वीर, पूजा घर सब वास्तु के हिसाब से तय होते है।

जिन घरों का वास्तु सही नहीं होता है वहां पर परेशानियां आती रहती है और उस घर का स्वामी हमेशा तनाव में रहता है। वास्तु के अनुसार घड़ी की भी एक दिशा होती है जिस दिशा में लगाने से उसके फायदे होते है और गलत दिशा में लगाने से नुकसान भी। आईये जानते है किस दिशा में घड़ी का लगाना शुभ और अशुभ माना जाता है।

घड़ी से जुड़े वास्तु नियम

घड़ी को हमेशा पूर्व, पश्चिम और उतर दिशा में लगाना शुभ माना जाता है, इसलिए इन दिशा की दीवारों पर आप घड़ी लगा सकते है।
भूलकर कभी भी दक्षिण दिशा में घड़ी नहीं लगाना चाहिए क्योंकि इस दिशा में घड़ी लगाने से उन्नति में रूकावट आती है और घर के मुखिया का स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहता। दक्षिण दिशा यम की दिशा मानी जाती है, इसलिए इस दिशा में भूलकर भी घड़ी ना लगायें।
घर में कभी भी खराब घड़ी नहीं रखनी चाहिए इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी रूकती है और नकारात्मकता आती है। दीवार पर घड़ी हमेशा चलती रहनी चाहिए।

ध्यान रहे घड़ी पर कभी भी धुल नहीं रहनी चाहिए, इससे तरक्की में बाधा आती है, इसलिए घड़ी को हमेशा साफ़ करनी चाहिए।
वास्तु के अनुसार घर में गोल या अंडाकार घड़ी पॉजिटिव एनर्जी लाती है। चोकोर घड़ी लगाने से बचना चाहिए क्योंकि इस तरह की घड़ियाँ वास्तु के हिसाब से अशुभ मानी जाती है।

ये भी पढ़े   भूलकर भी दान में ना दे यह 8 चीजें

घर में कर्कश आवाज वाली घड़ियाँ नहीं लगानी चाहिए इससे रिश्तों में कड़वाहट आती है, इसलिए अच्छी और मधुर आवाज वाली घड़ियाँ घर में लगानी चाहिए।

कभी भी घर के मुख्य द्वार पर घड़ी नहीं लगानी चाहिए क्योंकि इससे घर में आने वाली नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव घड़ी पर पड़ता है जिससे घर में कई तरह की परेशानियां आ सकती है।

घड़ी को हमेशा सही समय पर सेट करके रखना चाहिए। गलत टाइम पर सेट घड़ी रखने से घर में मुसीबतें आती है और घर के स्वामी को कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है।

घर में कभी भी हरे और ओरेंज रंग की घड़ी नहीं लगानी चाहिए, इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
दुकान में डार्क और काले रंग की घड़ी नहीं लगानी चाहिए इससे बिक्री पर असर पड़ता है।

अपने सोने वाले कमरे में गोल घड़ी लगानी चाहिए, इससे पति और पत्नी में प्यार बढ़ता है।

घड़ी को कभी भी सोते समय तकिये के नीचे नहीं रखना चाहिए, इससे मानसिक तनाव रहता है और नींद पर भी असर पड़ता है।

घर के ड्राइंग रूम में एक पेंडुलम घड़ी जरुर लगानी चाहिए। ऐसी मान्यता है की इससे बुरा समय दूर होता है।

Previous Post
cover35
मकान

फ्लेटस और अपार्टमेंट से संबंधित वास्तु टिप्स – vastu tips for flats in hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *