couple vastu

घर में झगड़ा होने के कारण है यह वास्तु दोष, जानिये कैसे बचें इनसे

ज्योतिष शास्त्र में वास्तु का बहुत महत्व है और लोग भी इसे खूब मानते है, इसलिए घर या दूकान में वास्तु का पूरा ध्यान रखते है। नया घर खरीदते समय भी वास्तु का पूरा ध्यान रखते है और घर बनाते समय भी वास्तु का अच्छे से ध्यान रखते है। वास्तु हमारी निजी और प्रोफेशनल दोनों लाइफ पर असर डालता है।

आपके पास बहुत पैसा होगा लेकिन जरुरी नहीं की आपके घर में सब सुख-शान्ति रहे। कई लोगों के पास बहुत सारे पैसे होते है लेकिन वे खुश नहीं रहते है और इसके लिए जिम्मेदार है वास्तु दोष। घर में कलह-झगड़े होना भी वास्तुदोष पर निर्भर करता है। आईये जानते है कौन-कौनसे वास्तु दोष होने पर घर में झगड़ा होता है और इनसे कैसे बचें।

घर में झगड़ा होने के कारण है यह वास्तु दोष, जानिये कैसे बचें इनसे

  • वास्तु शास्त्र में ईशान कोण का बहुत महत्व है और इस दिशा को सबसे शुभ दिशा माना जाता है। ध्यान रहे घर का ईशान कोण उठा हुआ नहीं होना चाहिए, क्योंकि अगर ऐसा हुआ तो इससे पिता-पुत्र में अनबन रहती है और दूरियां बढती है।
  • घर के उतर-पूर्व कोने में स्टोर रूम नहीं बनाना चाहिए, क्योंकि इससे घर के सभी सदस्यों में झगड़ा होता है।
  • घर के दरवाजे और खिड़कियाँ पूर्व या उतर दिशा में है तो उस घर में झगड़ा खत्म होने का नाम ही नहीं लेता, आये दिन किसी ना किसी कारण से घर में कलेश बना रहता है।
  • घर के दरवाजे खोलते या बंद करते समय किसी तरह की आवाज नहीं आनी चाहिए क्योंकि ऐसा वास्तु के हिसाब से अशुभ माना जाता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है जिससे घर में लड़ाई-झगड़े बढ़ते है।
  • ध्यान रहे घर में रसोईघर दक्षिण-पूर्व दिशा में नहीं होना चाहिए। ऐसा होने से घर में कलह का माहौल रहता है और यह कभी भी विकराल रूप ले सकता है।
  • घर में टूटे हुए कांच, बंद घड़ी, युद्ध के चित्र आदि नहीं रहने चाहिए इससे घर में वास्तुदोष उत्पन्न होता है जिससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है और इस वजह से घर में लड़ाई-झगड़ा रहता है।
  • घर के अंदर कांटेदार पेड़-पौधे नहीं लगाने चाहिए, इससे घर में कलेश पैदा होता है।
  • घर में प्रवेश द्वार कभी भी घर के बीच में नहीं होना चाहिए और मुख्य द्वार के पास सीढियां नहीं होनी चाहिए, इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है, जो घर में लड़ाई-झगड़े का कारण बनता है।
  • जैसा की आपको बता दिया है की वास्तु के अनुसार ईशान कोण को बहुत शुभ माना जाता है, इसलिए ईशान कोण पर कभी भी बिजली के उपकरणों को नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इससे पिता-पुत्रं में अनबन बनी रहती है।
  • घर के उत्तर-पूर्व दिशा में कचरा-पात्र नहीं होना चाहिए, इससे घर के सदस्यों के बीच मनमुटाव रहता है और घर में कलह का माहोल रहता है।
  • सोने वाले रूम में पलंग के सामने आईना और ड्रेसिंग टेबल नहीं होना चाहिए, इससे घर में कलेश जन्म लेता है।
ये भी पढ़े   वास्तु के अनुसार उत्तर पूर्व मुखी मकान का नक्शा कैसा होना चाहिए ? उत्तर पूर्व मुखी घर का वास्तु
 
Next Post
gp
मकान वास्तु

गृह प्रवेश के लिए वास्तु टिप्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *