रसोई के लिए वास्तु दोष मिटाने के उपाय – kitchen vastu dosh remedies

रसोई हमारे घर का सबसे प्रमुख स्थान है जहां से हमें अन्न मिलता है। जब हम मकान बनाते है तो हर तरफ से वास्तु का ध्यान रखते है लेकिन फ्लेट में हर चीज वास्तु के हिसाब से मिलना मुश्किल है और उसे तोड़कर फिर से बनाना बहुत मुश्किल भरा काम है।

ऐसे में वास्तु दोष को दूर करने के कई उपाय भी मौजूद है जिन्हें अपनाकर आप अपने घर का वास्तु दोष दूर कर सकते है।आज हम बताएँगे की रसोई का वास्तु दोष कैसे दूर करते है, क्योंकि यह हमारे घर का ख़ास स्थान है।आईये जानते है रसोई का वास्तु दोष दूर करने के उपायों के बारे में।

Contents hide

रसोई का वास्तु दोष दूर करने के उपाय – Vastu Remedies for kitchen

kitchen vastu dosh remedies

ये भी पढ़े   घर के लिए कौन सा कलर है शुभ, वास्तु के अनुसार घर का कलर

अगर आप नयी रसोई बनवा रहे जरूर पढ़े :  कैसी हो वास्तु के अनुसार रसोई

  • मेन गेट के सामने ना बनाये रसोई

रसोई को कभी भी मेन गेट के सामने नहीं बनाना चाहिए यह वास्तु के हिसाब से अशुभ माना जाता है और ऐसा घर के सदस्यों के लिए सही नहीं रहता है।

इस वास्तु दोष को दूर करने का उपाय : मेन गेट और रसोई के बीच में एक पर्दा लगा ले।
  • रसोईघर के अंदर मंदिर ना बनायें

कभी भी रसोई के अंदर मंदिर ना बनाये, क्योंकि ऐसा करने से घर के लोगों का दिमाग गर्म रहता है।इससे परिवार के किसी सदस्य को रक्त संबधी बीमारी भी हो सकती है।
इस वास्तु दोष को दूर करने का उपाय :  मंदिर को रसोई से हटाकर किसी और जगह वास्तु के हिसाब से स्थापित करें।

ये भी पढ़े अगर रंगवा लेंगे रसोई में ये रंग, तो भर जाएंगे जिंदगी में रंग 

  • रसोईघर मेन गेट से ना जुड़ा हो

कभी भी रसोईघर मेन गेट से जुड़ा हुआ नहीं होना चाहिए क्योंकि ऐसा होने से पति-पत्नी के बीच बिना किसी कारन के मतभेद होता है।
इस वास्तु दोष को दूर करने का उपाय : रसोई के दरवाजे पर लाल रंग का क्रिस्टल लगा दे।

  • बाथरूम और किचन एक सीध में ना हो

किचन और बाथरूम कभी भी एक सीध में नहीं होना चाहिए, क्योंकि इससे लोगों का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है और जीवन में शांति रहती है तथा मन भटकने लगता है।

इस वास्तु दोष को दूर करने का उपाय :  बाथरूम में कटोरी भर नमक रखें और समय-समय पर यूज़ बदलते रहें।
  • आग-पानी जैसी सुविधा वास्तु के हिसाब से हो

रसोई में आग और पानी जैसी सुविधा वास्तु के अनुसार ही होनी चाहिए क्योंकि ऐसा नहीं होने से घर के सदस्यों के स्वास्थ्य और व्यापार पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।
इस वास्तु दोष को दूर करने का उपाय : इससे बचने के लिए सबसे पहले भोजन तैयार होते ही उसका पहला भोग भगवान को लगायें।

  • बिना स्नान रसोई में प्रवेश ना करें

बिना स्नान रसोई में प्रवेश करने से नेगेटिव ऊर्जा आती है और घर के सदस्यों में आलस्य तथा चिढ़चिढापन बढ़ता है ।

इस वास्तु दोष को दूर करने का उपाय : हमेशा स्नान करके ही रसोई में प्रवेश करें।

  • इलेक्ट्रॉनिक सामान में ध्यान रखें

रसोई में कभी भी इलेक्ट्रॉनिक सामान इधर-उधर ना रखें अन्यथा इससे घर में कलेश बढ़ता है ।
इस वास्तु दोष को दूर करने का उपाय : रसोई में इलेक्ट्रॉनिक सामान को दक्षिण की दीवार पर रखें।

  • टंकी और कुएं के पास रसोई ना बनाये

रसोई पानी की टंकी या कुएं के साथ लगी हुयी नहीं होनी चाहिए अन्यथा इससे भाइयों में मतभेद हो सकता है और घर के स्वामी को धन कमाने में मुश्किल आ सकती है।
इस वास्तु दोष को दूर करने का उपाय : टंकी या कुएं पर क्रिस्टल लगा दे।

ये भी पढ़े   वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का नक्शा कैसा होना चाहिए? (पूर्व मुखी)

 

किचन हमेशा अग्नि कोण में होना चाहिए। अगर आपका किचन अग्नि कोण में नहीं है तो आप ईशान कोण यानी कि पूर्व और उत्तर दिशा के मिलने वाले कोने में गणेश जी की एक तस्वीर लगा ले।

 किचन के दिशा दोष को दूर करने के लिए  दक्षिण पूर्व दिशा में एक लाल रंग का बल्ब लगाए और हमेशा  उसको जलने दे। रसोई घर की पूर्वी उत्तर दिशा में एक स्वास्तिक सुबह-सुबह  पूजा करते समय बनाएं ।

सिंदूरी गणेश जी की तस्वीर आप किचन के पूर्वी उत्तर दिशा में लगाएं। भगवान शिव को भोजन कराते हुई मां अन्नपूर्णा की तस्वीर किचन में लगाने से आपके सभी वास्तु दोष दूर होंगे।

किचन के वास्तु दोष को दूर करने के लिए पानी और आग दोनों को कभी भी एक साथ नहीं रखना चाहिए। चूल्हे को आग्नेय कोण में और पीने के पानी को ईशान कोण में रखना चाहिए।

Previous Post
शिवरात्रि कब है 2023
तीज त्योहार

इस शिवरात्रि कैसे करे भगवान भोलेनाथ को पर प्रसन्न

Next Post
घर में सुख-शांति के लिए वास्तु टिप्स
मकान वास्तु

Vastu tips in hindi for house