nataraja statue vastu

वास्तु के अनुसार नटराज की प्रतिमा क्या सही है ? Nataraja Statue At Home Vastu

can we keep nataraja statue at home

हर वर्ष महाशिवरात्रि का त्यौहार बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना होती है और शिवलिंग पर दूध चढ़ाया जाता है। भगवान शिव को भोलेनाथ भी कहा जाता है क्योंकि यह भक्तों की हर तरह की इच्छा को पूरा कर देते है। भगवान शिव को मनोकामना सिद्ध करने वाले भगवान कहा जाता है।

हमारे घर में भी अक्सर हम देवी-देवताओं के चित्र और प्रतिमा लगाते है। लेकिन क्या आप जानते है वास्तु के हिसाब से देवी-देवताओं के चित्र लगाने से अच्छे और बुरे दोनों तरह के परिणाम प्राप्त होते है। आज के समय में हर कोई जानता है की वास्तु का हमारे जीवन में कितना बड़ा महत्व है।

कई लोगों के घरों में भगवान शिव के शिवलिंग, तस्वीरें, नटराज स्टेच्यु (भगवान शिव का नृत्य अवस्था में प्रतिमा) आदि को लगाते है। लेकिन इने लगाने के कुछ दिशा-निर्देश होते है, जिनके बारे में ध्यान रखना बहुत जरुरी है। आईये जानते है भगवान शिव की तस्वीर घर में कहाँ और किस दिशा में लगानी चाहिए, जिससे हमे शुभ फल की प्राप्ति हो सके।
ये भी पढ़े   Vastu tips in hindi for wealth

nataraja statue at home vastu

Natraja Statue At Home Vastu

किस दिशा में लगायें शिवजी की मूर्ति या तस्वीर

उतर दिशा भगवान शिव की प्रिय दिशा है, क्योंकि इसी दिशा में भगवान शिव का निवास स्थान यानी कैलाश पर्वत है। इस वजह से वास्तु शास्त्र में भगवान शिव की तस्वीर उतर दिशा में लगाना शुभ रहता है। उतर दिशा में भगवान शिवजी की तस्वीर लगाने से हर इच्छा पूरी होती है और शुभ फल प्राप्त होते है।

भगवान शिव की कैसी तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है?

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में भगवान शिव की ऐसी तस्वीर लगानी चाहिए जिसमे वे प्रसन्न या फिर ध्यान की मुद्रा में हो। इसके साथ ही नंदी के उपर बैठे भगवान शिव की तस्वीर या मूर्ति भी लगाना शुभ माना जाता है। नंदी भगवान शिव का वाहन है और कहा भी जाता है की नंदी के कान में अपनी इच्छा बताने से वो इच्छा भगवान शिव तक पहुँचती है और वे उसे जल्द पूरा करते है। ऐसी तस्वीर लगाने से घर के सदस्यों का मन स्थिर रहता है और घर में तनाव का माहौल नहीं रहता है।

Nataraja idol at home

सफाई का ख़ास ध्यान रखें

जिस दीवार पर भगवान शिव की तस्वीर या प्रतिमा लगानी हो उसे साफ़ और स्वच्छ रखें। घर में जिस दीवार पर भोलेनाथ की तस्वीर हो उसे कभी गंदा ना होने दे और ना ही उस पर धुल जमने दे। ऐसा करने से घर में कभी भी नेगेटिव एनर्जी नहीं आएगी आपको इसके अच्छे परिणाम भी मिलेंगे।

परिवार के साथ बैठे भगवान शिव की तस्वीर लगायें

वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने पुरे परिवार के साथ बैठे भगवान शिव की तस्वीर घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रखें की इस तस्वीर में भगवान शिव खड़ी मुद्रा में ना हो।अपने परिवार के साथ बैठे भगवान शिव की तस्वीर घर में लगाने से सुख-शांति की प्राप्ति होती है और आपकी मनोकामना जल्द पूरी होती है। भगवान शिव के परिवार में माता पार्वती, भगवान गणेश और कार्तिकेय तथा महादेव खुद है।

ये भी पढ़े   क्या हम बेडरूम में 7 हॉर्स पेंटिंग लगा सकते हैं?

Nataraja idol at home

भगवान शिव की नटराज मूर्ति को घर में ना रखें

नटराज भगवान शिव का ही एक नाम है जिसमे वे डांस की अवस्था में होते है। क्लासिकल डांस में रूचि रखने वाले लोग अक्सर अपने घर में नटराज की मूर्ति लगाते है लेकिन वास्तु के हिसाब से नटराज की मूर्ति लगाना अशुभ माना जाता है।

एक तरफ भगवान शिव का नटराज रूप नृत्य कला को विकसित करता है वहीं दूसरी तरफ भगवान शिव का नटराज रूप शिव के तांडव को दर्शाता है और शिव का तांडव विनाश का प्रतीक है, क्योंकि जब भगवान शिव को क्रोध आता है तब वे तांडव करते है और इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है, इसलिए घर में नटराज की मूर्ति या स्टेच्यु ना लगायें।

Previous Post
optimized-mdac-1200x900
जिंदगी

nabhi chakra in hindi

Next Post
vastu-tips_1542715181
वास्तु

भूखंड से संबंधित वास्तु टिप्स – vastu for plots

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *