Vastu animals for home

[vc_column_text]आजकल हमारी लाइफस्टाइल में जानवरों ने भी हिस्सा ले लिया। लोग अपने  घरों में तरह-तरह के जानवर पालते है। कोई कुत्ता, तो कोई तोता, तो कोई कछुआ और तो कोई घाय-भैंस। सबसे ज्यादा शहरी लोग घरों में कुत्ते को पालते है। इसके अलावा ग्रामीण लोग घरों में गाय-भैंस को पालते है।

हम सब अपने-अपने शौक के अनुसार घरों में जानवर पालते है लेकिन क्या आपको पता है वास्तु के अनुसार कुछ जानवरों और पक्षियों को पालना अशुभ भी होता है और कुछ को पालना वास्तु के अनुसार बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे जानवरों को घरों में रखने से आर्थिक, मानसिक और शारीरिक नुकसान नहीं होता और आप खुश रहते है। [vc_custom_heading text=”Vastu animals for home”][vc_column_text]

कुछ पशु और पक्षी ऐसे होते है जिन्हें पालने से घर का माहौल खुशनुमा रहता है और घर में सुख-समृद्दी का वास होता है। आज की इस पोस्ट में हम आपको बताएँगे की वास्तु के अनुसार कौन-कौन से जानवरों और पक्षियों को घर में पालना चाहिए जिससे घर का माहौल सही रहता है और कोई परेशानी नहीं होती।

वास्तु के अनुसार इन जानवरों को घर में पालें

कुत्ता

कुत्ते को हिन्दू धर्म में भैरव का प्रतीक माना जाता है और ज्यादातर लोग वैसे भी घर में कुत्ते को पालते है। अगर आप भी घर में  कुत्ते को पालते है और उसे रोजाना भोजन करवाते है तो आपको धन-दौलत की प्राप्ति होती है और आपके घर का माहौल सुखनुमा रहता है। यह घर से बुरी शक्तियों को खत्म करता है और घर में सकारात्मक माहौल बनाता है। कहा भी जाता है की काले कुत्ते को घर में पालने से संतान की प्राप्ति होती है।

ये भी पढ़े   Vastu tips for students अगर आपका बच्चा भी नहीं दे रहा पढाई में ध्यान तो करे यह उपाए

तोता

वास्तु के अनुसार  तोता पालना शुभ माना जाता है। जो लोग घरों में तोता पालते है उनके घर में कोई परेशानी नहीं आती, क्योंकि तोता आने वाली परेशानियों को पहले से ही भांप लेता है।

मेढक

अगर आप अपने घर में वास्तविक मेढक रखते है तो आपके घर में बीमारी नहीं आएगी और व्यापार में बढ़ोतरी होगी। रोजाना आप मेढक को देखकर ऑफिस या दूकान जाए। अगर आप वास्तविक मेढक को नहीं पाल सकते तो आप पीतल के मेढक को भी घर में रख सकते है।

कछुआ

वास्तु के अनुसार घर में कछुआ रखना बहुत शुभ माना जाता है। कछुआ भगवान लक्ष्मी का प्रतीक है और दश अवतारों में से एक है। घर में कछुआ रखने से वैभव की प्राप्ति होती हो धन-धान्य बना रहता है। आप चाहे तो ताम्बे का फेंगशुई कछुआ भी घर में रख सकते है।

घोड़ा (vasthu horse)

घोड़े को एश्वर्य का प्रतीक माना जाता है। जो लोग घरों में घोड़ा पालते है उनके घर में एश्वर्य का वास होता है और उनका दिमाग तेजी से चलता है।

खरगोश (rabbit vastu shastra)

वास्तु के अनुसार घरों में खरगोश पालने से समृद्दी आती है और यह आपके बच्चों के लिए बहुत शुभ माना जाता है। घर में खरगोश पालने से आप तेजी से तरक्की करने लगते है।

कौवा

कौवे को पालना आसान नहीं है लेकिन अगर आप कौवे को भोजन कराते है तो आप पर शनि देव की कृपा बनी रहती है। कहा भी जाता है की अगर घर की मुंडेर पर कौवा बोलता है तो मेहमान आता है। काले कौवे को भोजन कराने से दुश्मनों का नाश होता है। अगर कौवा घर की उत्तर दिशा में बोलता है तो घर में लक्ष्मी का वास होता है।

ये भी पढ़े   वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की सजावट

[vc_column_text]

ये भी पढ़े

[vc_column_text]

गाय (kamdhenu cow vastu direction)

शास्त्रों के अनुसार गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है और इसे पालना मतलब भगवान को खिलाने जैसा है। जिस स्थान पर गाय को पाला जाता है वह स्थान शुद्द हो जाता है और उस जगह से बुरी शक्तियाँ चली जाती है। गो-दान को भी ज्योतिष शास्त्र में सबसे महत्वपूर्ण दान माना गया है।

Tags:
Previous Post
optimized-mdac-1200x900
जिंदगी

nabhi chakra in hindi

Next Post
vastu-tips_1542715181
वास्तु

भूखंड से संबंधित वास्तु टिप्स – vastu for plots

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *