numerology number 4

अंकज्योतिष मूलांक 4 के लिए

पिछले आर्टिकल्स में हमने 1, 2, और 3 अंको के बारे में बात की, उसी सीरीज को आगे बढ़ाते हुए आज हम मूलांक 4 की अंकज्योतिष के बारे में बात करेंगे। जिन व्यक्तिओ का जन्म किसी भी माह की 4.13.22 या 31 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 4 होगा। मूलांक 4 का स्वामी ग्रह राहु है। इसलिए मूलांक 4 वालो पर राहु ग्रह का विशेष प्रभाव होता है।

मूलांक 4 वाले व्यक्तियों का स्वभाव

मूलांक चार वाले व्यक्तियों के स्वभाव में ही विरोध करना होता है। इसलिए इनसे जुड़े लोग इन्हें झगड़ालू मानते है।इनके मित्र भी इस व्यवहार के कारण इनसे कन्नी काटने लगते है। इनका ये विरोधी स्वभाव ही इन्हें एक समाजसुधारक के रूप में प्रतिष्ठित करता है। क्योंकि ये प्राचीन परम्परा और रूढ़ि का विरोध करते है।समाज में नई परम्परा को स्थापित करते हैं।

स्वामी ग्रह राहु होने के कारण ये बहुत ही विद्रोही स्वभाव के होते है। साहसिक कार्यो को करने का माद्दा रखते है।अच्छा बुरा सभी के जीवन मे आता है, किंतु मूलांक 4 वालो के जीवन ज्यादातर सब अचानक होता है। यह स्वंय को रहस्मयी दिखाने की कोशिश करते है, किंतु सफल नही हो पाते।ये सहजतापूर्वक किसी से संबंध स्थापित या दोस्ती नहीं कर पाते हैं किंतु जब एक बार दोस्त बना लेते हैं तो बहुत अच्छे मित्र साबित होते हैं। इनके जीवन मे सब अप्रत्याशित ही होता है। कभी बहुत ज्यादा सफल तो कभी जीवन के निम्नतर स्तर पर आ जाते है।

ये भी पढ़े   Numerology 2023 : मूलांक 7, इस साल धन आगमन,अंकज्योतिष मूलांक 7 का जीवन

मूलांक 4 वालो के पारिवारिक सम्बन्ध

मूलांक चार के जातकों का पारिवारिक और दाम्पत्य जीवन कुछ खास नही होता है। हर समय परिवार के स्वास्थ्य चिंता बनी रहती है. यदि परिवार के सदस्य उनकी देखभाल करते हैं, तो भी वे अपने को हमेशा अकेला ही समझते हैं इनका अकेलापन दूर नहीं हो पाता है, स्त्रियों की ओर इनका विशेष झुकाव होता है लेकिन इनके प्रेम संबंध अधिक समय तक नहीं चलते। स्वयं या स्वाभाएइक रूओ से 1-2-4-7-8 वाले विपरीत लिंगी के प्रति इनका झुकाव अधिक होता है। ये अपने प्रियजन के साथ अच्छा व्यवहार करते हैं।

मूलांक 4 वालो की शिक्षा

शुरुआती शिक्षा में व्यवधान आ सकता है। क्योंकि कम उम्र में ये पढ़ाई को लेकर गम्भीर नही होते। विज्ञान, कम्प्यूटर, और मेडिकल के पढ़ाई में सफलता के ज्यादा आसार होते है।

मूलांक 4 वालो का कार्यक्षेत्र

आप सामाजिक व राजनीति क्षेत्र से जुड़कर काम कर सकते है।ये आगे बढ़ने के लिए कोई भी रिस्क ले सकते है। ये निरंतर अपने काम में लगे रहते है। ये आय के एक स्त्रोत पर निर्भर नही रहते, बिजनेस या जॉब दोनों में बेहतरीन काम करते हैं। डॉक्टर, ब्रोकर,सेल्समैन, क्लर्क तथा पुलिस का कार्य कर सकते है।

मूलांक 4 वालो का स्वास्थ्य

इनके स्वास्थ्य की बात की जाय तो मूलांक 4 वाले के साथ स्वास्थ्य से सम्बंधित स्थिति भी अचानक आती है। काफी लंबे समय तक बीमारी के कारणों का पता नहीं चलता। इन्हें ज्यादातर मानसिक और सांस से सम्बंधित रोग होते है।ब्लड प्रेशर, हार्ट से सम्बंधित रोग, आंखों के रोग, पीठ दर्द इन्द्री रोग, मिर्गी व अनिद्रा रोग जैसे रोगों के होने की सम्भावना रहती है।

ये भी पढ़े   अंकज्योतिष मूलांक 3 के लिए

मूलांक 4 वालो के अवगुण

  • बहुत ज्यादा खर्चीले होते है। सेविंग करने में लापरवाही बरतते है।
  • रिस्क लेकर आगे बढ़ने के कारण बहुत से लोगो को दुश्मन बना बैठते है।
  • क्रोध में आकर गलत निर्णय लेने से स्वयं का नुकसान कर बैठते है।
  • आपका स्वभाव तथा सोच सबसे अलग है यह आपके लिए तो ठीक है परन्तु सब के लिए नहीं।
  • अपने लाभ के लिए दूसरों को हानि पहुँचा सकते है, ऐसा करना क्षणिक आनंददायक तो होता है परन्तु अंतिम परिणाम दुखदायक होता है।

मूलांक 4 वालों के लिए उपाय

  • अपने स्वामी ग्रह राहु की उपासना करनी चाहिए
  • मां सरस्वती की पूजा आराधना करें
  • भगवान् शिव की उपासना तथा रुद्राभिषेक से आर्थिक समृद्धि, मान सम्मान तथा यश की प्राप्ति होगी।

शुभ रंग : काला, आसमानी, मैरून, हरा, पीला तथा नीला
शुभ दिशा : नैऋत्य कोण
शुभ धातु : चांदी
शुभ महीना : अप्रैल, अगस्त,
शुभ तारीख : 4, 13, 22  तथा 31 तिथियां
शुभ दिन : शनिवार , रविवार

मूलांक 4 के लिए 2021

पिछले वर्षों में की गई मेहनत का फल मिलने की बारी है।दिमाग और भी तेजी से काम करेगा। बड़ी सफलताएं हासिल होंगी। हो सकता है कोई बड़ा अवार्ड भी मिल जाए। पिछली गलतियों को न दोहराते हुए काम और परिवार के बीच तालमेल बिठा लेंगे।

सलाह

अपने मन को स्थिर रखें अपने आसपास के लोगों को पहचानें और कठोर फैसले लेने में देरी न करें। आप कई बार गलत लोगों पर भरोसा कर लेते हैं जिसके चलते नुकसान भी उठाना पड़ता है। कोर्ट के मामले बाहर ही निपटाने में भलाई है।

Previous Post
तुलसी का पौधा कहां लगाएं, तुलसी का पौधा कब लगाएं
पौधे

वास्तु के अनुसार तुलसी का पौधा किस दिशा में लगाना चाहिए?

Next Post
vastu-tips-for-swimming-pool
मकान वास्तु

स्विमिंग पूल से संबंधित वस्तु टिप्स – swimming pool for home vaastu tips