कैसी होती है मूलांक 5 वालो की किस्मत, क्यों पीछे रह जाते है ये लोग ?

अंकज्योतिष के बारे में बहुत से लोग जानते होंगे कुछ इस पर विश्वास करते है कुछ नही। लेकिन अंकज्योतिष वाकई जीवन की बहुत सी उलझनों का हल है। आज इस आर्टिकल में हम आपको मूलांक 5 के बारे में जानकारी देंगे।मूलांक पांच के अधिष्ठाता ग्रह या स्वामी ग्रह बुध यानी मरक्यूरी हैं। इसलिए मूलांक पांच के व्यक्तियों पर बुध ग्रह के विशेषताओं का विशेष प्रभाव होता है।

मूलांक 5 में कौन आते है : जिनका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, और 23  को हुआ है तो आपका मूलांक 5 होगा।

मूलांक 5 की व्यवहारिक विशेषताए

  • स्वामी ग्रह बुध होने के कारण ऐसे व्यक्ति बुद्धिशाली होते है।इन्हें खुश रहना पसंद होता है। झगड़ा करने वाले लोग इन्हें पसंद नही होते। इस मूलांक के व्यक्ति प्रसन्न रहना चाहते है। ऐसा व्यक्ति झगड़ा करना पसंद नहीं करता है।
  • ये बहुत प्रतिभाशाली होते है, बहस के बीच बेहतरीन तर्क करने में माहिर होते है।तुरत फुरत निर्णय लेते है।
  • लेकिन ये कुछ आलसी होते है, आसान तरीको से पैसे कमाना चाहते है। पैसे कमाने के नए नए तरीके ढूंढते है किसी भी स्थिति परिस्थिति को ज्यादा समय तक नही सोचते।

मूलांक 5 वालो पारिवारिक सम्बन्ध

पारिवारिक जीवन बेहतर होता है। परिवारजनों के साथ सम्बन्ध सामान्य ही होते है।मित्र जितनी जल्दी बनते है, उतनी ही जल्दी दूर भी हो जाते है।मित्रो से आपको कोई खास लाभ भी नही होता। वैवाहिक सम्बन्ध भी सामान्य ही होते है। इनके खुशनुमा व्यवहार के कारण महिला मित्र काफी होते है। किंतु प्रेम सम्बन्ध या तो बनते नही या स्थायी नही होते।आपके दो विवाह की भी संभावनाए बानी रहती हैं। संतान पक्ष से सदैव चिंता के आसार होते।ससुराल  पक्ष से आपका रिश्ता सामान्य बना रहेगा।
मूलांक 1,3 4, 5,7  वाले जातक सच्चे मित्र हो सकते है।

ये भी पढ़े   मूलांक 2: Numerology Number 2 in Hindi - कुंडली

मूलांक 5 वालो का स्वास्थ्य

आपके शरीर में  पीड़ा तथा तनाव हो सकता है। आप अनिद्रा के शिकार हो सकते है।  शरीर में  बदहजमी, सिर दर्द, नाक व आंखों की तकलीफ़ हो सकती है।

मूलांक 5 वालो कि शिक्षा

  • मूलांक 5 वाले हमेशा पढ़ाई से जुड़े होते है।
  • आप रिसर्च से जुड़ी शिक्षा ले तो आपको फायदा होगा।इसके अलावा आप कॉमर्स अर्थात वाणिज्य या मैनेजमेंट की पढ़ाई करें तो अच्छा रहेगा।
  • आपकी शिक्षा का आपकी बुद्धिमता से कोई लेना देना नही है। आप कितने शिक्षित हो परिवार व मित्रो में समझदार ही कहलाते है। धार्मिक ग्रंथों तथा गुप्त विद्याओं का भी अध्ययन करने में रूचि रखते है।  आप ज्योतिषी का भी कार्य कर सकते है।

कार्यक्षेत्र

आप जॉब और बिजनेस दोनों कर सकते है। आप ब्रोकर, सेल्समैन, क्लर्क तथा अध्यापक का कार्य कर सकते है।
मूलांक 5 वाले व्यापार और उद्योग धंधों में सफलता पाते हैं। आप अच्छे मैनेजर, वकील, जज, लेखाधिकारी,  शिक्षाविद, डाक्टर,पत्रकार पब्लिक रिलेशन अधिकारी हो सकते हैं।  जैसा कि हमने पहले भी बताया कि ये पैसे कमाने के कई साधन ढूंढते है। इसलिए कई बार ये जॉब के साथ साथ बिजनेस भी करते है।

मूलांक 5 की कमजोरी

  • कई बार किसी किसी बात को बहुत सोचते हैं जिससे उलझन का शिकार हो जाते है।
  • कई बार दोहरी नीति अपनाते है, लोग दोगला समझते है।
  • आप हमेशा सही नही हो सकते, ये विचार दिमाग से निकाल दे।
  • कभी कभी स्वार्थी बन जाते है।

आपके लिए सलाह

  • बुध ग्रह की उपासना करें।
  • माता सरस्वती की उपासना करें।

शुभ दिशा : उत्तर
शुभ धातु : चांदी
शुभ रंग : हरा, सफेद रंग तथा नीला
शुभ महीना : मई , जनवरी
शुभ दिन : बुधवार ,शुक्रवार, गुरुवार, शनिवार
शुभ दिनांक : 5, 14 तथा 23
शुभ रंग : हरा, व सफेद रंग

ये भी पढ़े   कैसा रहता है मूलांक 6 वालो का जीवन

मूलांक 5 के लिए

मूलांक 5 वालों के लिए यह वर्ष काफी अच्छा व्यतीत होगा।2021 का योग 5 है। आप अपना आईडिया लोगों तक पहुंचाने में कामयाब होंगे। फिल्म, टीवी या मीडिया से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष बेहतर होगा। बैंक और इंश्योरेंस के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को भी लाभ होगा। नए लोगों से संबंध बनेंगे। उपाय-5 बुधवार को गाय को हरी घास खिलाए, हरा कपड़ा दान करें।

Previous Post
दुकान में बरकत के उपाय
दुकान

दुकान में बरकत के लिए उपाय – दुकान में ग्राहक बढाने के उपाय

Next Post
शुक्र ग्रह को कैसे मजबूत करें, shukra grah ko kaise majbut karen
ग्रह गोचर

शुक्र ग्रह को कैसे मजबूत करे, शुक्र ग्रह को मजबूत करने का मंत्र, शुक्र ग्रह का उपाय