शुक्र ग्रह को कैसे मजबूत करें, shukra grah ko kaise majbut karen

शुक्र ग्रह को कैसे मजबूत करे, शुक्र ग्रह को मजबूत करने का मंत्र, शुक्र ग्रह का उपाय

शुक्र ग्रह को सुख सौभाग्य, संतान व संपत्ति प्रदान करने वाला माना गया है। शुक्र ग्रह का नाम दैत्यों के गुरु शुक्राचार्य के नाम पर पड़ा है। शुक्र ग्रह यजुर्वेद का स्वामी कहा जाता है। यह ग्रह भोग विलास, वैभव व कला में रूचि उत्पन्न करता है। शुक्र ग्रह वाले व्यक्ति बहुत सुंदर एवं प्रभावशाली व्यक्तित्व के होते हैं। ऐसे जातक के पास सुखमय परिवार एवं अपार धन एवं वैभव होता है। ऐसे व्यक्तियों को समाज में मान सम्मान प्राप्त होता है। ऐसे व्यक्तियों का भाग्य काफी प्रबल होता है। भाग्य से ही उन्हें कम मेहनत के ही काफी कुछ प्राप्त हो जाता है। शुक्र ग्रह मीन राशि में उच्च का व तुला राशि में नीच का होता है। जिन व्यक्तियों का शुक्र ग्रह कमजोर होता है वे धर्म व अध्यात्मिकता की और मुड़ जाते हैं एवं सांसारिक सुखों से विमुक्त हो जाते हैं। ऐसे व्यक्ति को शारीरिक व मानसिक कष्टों का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे व्यक्तियों का वैवाहिक जीवन कष्टमय होता है। ऐसे व्यक्तियों को संतान सुख प्राप्त नहीं होता।

क्यों होता है शुक्र कमजोर, शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय

अगर आप घर की साफ सफाई अच्छे से नहीं करते हैं तो आपका शुक्र कमजोर होने लगता है। शनि नीच का होने पर भी शुक्र कमजोर फल देता है। पति, पत्नी में पारिवारिक क्लेश होने पर भी शुक्र कमजोर फल‌ देता है। रोज न नहाने पर व साफ सफाई का ध्यान न रखने पर , गंदे कपड़े पहनने पर भी शुक्र कमजोर होने लगता है। घर में काले, कत्थ‌ई रंग की अधिकता से भी शुक्र ग्रह कमजोर होता है। रसोई घर व शयन कक्ष में अगर वास्तुदोष होता है तो भी शुक्र कमजोर होता है। दांत खराब होने पर भी शुक्र कमजोर होने लगता है। घर की दक्षिण पूर्व दिशा का वास्तु सही दिशा में नहीं होने पर भी शुक्र कमजोर होने लगता है। चारित्रिक पतन होने पर शुक्र कमजोर होने लगता है। राहू शुक्र के साथ होने पर शुक्र कमजोर होने लगता है और दाम्पत्य जीवन में समस्याएं आने लगती हैं।

ये भी पढ़े   कुंडली में शनि ग्रह को मजबूत करने के लिए करें ये उपाय, खुल जाएगी किस्मत

कमजोर शुक्र कमजोर शुक्र ग्रह के लक्षण

शुक्र ग्रह कमजोर होने के लक्षण में से एक है आपके चेहरे की चमक कम होती जाती है। आंखों की रोशनी भी दिन पर दिन कम होने लगती है। आपके चेहरे का आकर्षण कम हो जाता है। आपकी आर्थिक स्थिति खराब होने लगती है। जीवन में आर्थिक समस्याएं आने लगती है। अगर आप पुरुष है तो आपको विवाह में समस्याएं आने लगती है। आपकी कमर और पिंडलियों में दर्द होने लगता है। रात को सोने से पहले आपको मीठा खाने की इच्छा होती है। आपका वैवाहिक जीवन सुख में नहीं रहता अगर आपका शुक्र कमजोर है तो आपका चारित्रिक पतन भी होने लगता है।

आचार विचार से शुक्र ग्रह को कैसे मजबूत करें

शुक्रवार के दिन चीटियों को आटा खिलाना चाहिए। ओम द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। अगर आपका शुक्र कमजोर है तो आपको शुक्रवार का व्रत अवश्य करना चाहिए। शुक्र सुख व समृद्धी का प्रतीक माना जाता है। शुक्र तुला राशि का स्वामी है जो कि मान, सम्मान व यश देने वाला माना जाता है। जिन व्यक्तियों की कुंडली में शुक्र कमजोर होगा उनकी शादी होने में परेशानी आयेगी। उनकी शादी देर से होगी। जिन जातकों की कुंडली में शुक्र कमजोर होता है उन्हें शारीरिक और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

शुक्र ग्रह कमजोर होने के कारण

शुक्र के कमजोर होने पर यौन रोग होने लगते हैं। जातक का अंगूठा कमजोर होने लगता है और काम करना बंद करने लगता है शुक्र के कमजोर होने से घर में धन अभाव होने लगता है पति पत्नी में क्लेश होने लगता है। त्वचा विकार एवं यौन रोग होने लगते हैं शुक्र के कमजोर होने से गुर्दे एवं अंतड़ियों में समस्याएं आने लगती हैं। गुर्दे में दर्द होने लगता है। शुक्र के कमजोर होने से पांव में तकलीफ होने लगती है।

ये भी पढ़े   बृहस्पति ग्रह को मज़बूत कैसे करे, बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने का उपाय, Brihaspati grah upay

कमजोर शुक्र को कैसे मजबूत करें

सफेद चीजें, चंदन, चावल, सफेद फूल, चांदी, दही, शक्कर क्वारी कन्याओं को दान करें। गाय को पहली रोटी खिलाएं रोटी में गुड और घी अवश्य लगाएं। पानी में इलायची डालकर स्नान करें। इससे आपका शुक्र ग्रह मजबूत होगा। शुक्र ग्रह के लिए हीरा पहनना शुभ होता है पर हीरा पहनना सभी के लिए संभव नहीं है। आप शुक्र के उपरत्न धारण कर सकते हैं अगर आप स्त्री का सम्मान करते हैं तो आपका शुक्र मजबूत होता है। भगवान शिव व मां गौरी की पूजा करने से शुक्र मजबूत होता है।

धन प्राप्ति के लिए शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय

अगर घर में धन का अभाव है पैसा नहीं टिकता। आपके व्यापार या नौकरी में समस्या आ रही है। ऐसी स्थिति में शुक्रवार को मां लक्ष्मी के मंदिर में जाकर मां को किसी मीठी चीज पेड़े, खीर आदि का भोग लगाएं। मां से धन धान्य के लिए प्रार्थना करें। नौ क्वारी कन्याओं को प्रसाद दे। अगर आप किसी मीठी चीज को घर में ना बना सके तो बच्चों को टॉफी, चॉकलेट, फल, मेवे, किशमिश या मिश्री भी दे सकते हैं।

सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए शुक्र ग्रह को मजबूत करने का उपाय

अगर पति पत्नी में क्लेश रहता है तो मां लक्ष्मी के मंदिर में जाकर सुहाग की सामग्री, वस्त्र मां को अर्पित कर दे एक जोड़ा मां की मंदिर में रख दे और एक किसी सुहागिन स्त्री को दे दें। मां से पारिवारिक क्लेश को दूर करने की प्रार्थना करें। आप मंदिर के पुजारी की पत्नी को भी वह सामान दे सकते हैं।

ये भी पढ़े   दुकान में ग्राहक बढ़ाने का उपाय, ग्राहक बढाने के उपाय, दुकान में ग्राहक बढ़ाने के टोटके

वैभव एवं सुख व समृद्धि के उपाय

शुक्रवार के दिन महालक्ष्मी के व्रत को करें शाम को खीर का भोग लगाएं मां लक्ष्मी को लाल रंग का पुष्प क्षण है श्री सूक्त एवं कनकधारा स्त्रोत का पाठ करें। इस व्रत को 11 की शुक्रवार तक करें उसके बाद अपनी शक्ति अनुसार उद्यापन कर दें आप प्रसाद में खीर या पूरे भोजन का अपनी श्रद्धा अनुसार लगा सकते हैं। कनकधारा स्तोत्र के पाठ रोज सुबह करें आपकी सारी आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी।

Previous Post
वास्तु के अनुसार पूजा घर किस दिशा में होना चाहिए ? गलत दिशा बिगाड़ देगी किस्मत
मकान

वास्तु के अनुसार पूजा घर किस दिशा में होना चाहिए ? गलत दिशा बिगाड़ देगी किस्मत

Next Post
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का नक्शा
मकान

पश्चिम मुखी घर का वास्तु दोष कैसे दूर करें, West Facing House Vaastu In Hindi