वास्तु के हिसाब से फ्रिज कौन सी दिशा में रखना चाहिए?

जानिए वास्तु केअनुसार फ्रिज की दिशा और रंगों का महत्व

आप सभी सोचेंगे कि फ्रिज को की भी कोई दिशा होती है क्या? घर में जहां भी जगह हो वहां पर फ्रिज को रख दे। लेकिन यह सच है वास्तु के अनुसार फ्रिज को रखने की भी दिशा होती है। न केवल फ्रिज बल्कि गैस के चूल्हे, माइक्रोवेव, वाटर प्यूरीफायर सभी को रखने की उचित दिशा होती है। अगर हम इन उपकरणों को वास्तु के अनुसार सही दिशा में ना रखें तो उसके दुष्परिणाम हमें ही झेलने होते हैं। हमारे घर में अशांति का वातावरण रहता है। और हम बीमार रहने लगते हैं। यह सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ऊर्जा का आवागमन करते हैं। अगर इनको इनकी सही दिशा में ना रखा जाए तो ऊर्जा का असंतुलन हो जाता है। जिसके कारण आपको छोटी से बड़ी समस्या तक का सामना करना पड़ सकता है। अगर यह असंतुलन बढ़ता है तो आपको वित्तीय अभावों का भी सामना करना पड़ सकता है। आइए आज जानते हैं कि फ्रिज को रखने की सही दिशा और स्थान क्या है।

फ्रिज को किस दिशा में रखें और किस स्थान पर रखें

वास्तु के अनुसार फ्रिज को रखने की सर्वोत्तम दिशा दक्षिण पश्चिम दिशा है। फ्रिज को उत्तर पश्चिम या पश्चिम उत्तर दिशा में रखा जा सकता है। फ्रिज को पूर्व या उत्तर दिशा में ना रखें। फ्रिज जल तत्व को दर्शाता है। पूर्व दिशा अग्नि तत्व की दिशा है। इस दिशा में फ्रिज को गलती से भी ना रखें। हालांकि उत्तर दिशा जल तत्व की दिशा होती है फिर भी उत्तर दिशा में फ्रिज को नहीं रखना चाहिए। ईशान कोण में भी फ्रिज को ना रखें। आप फ्रिज को उत्तर पश्चिम या पश्चिम उत्तर दिशा में रख सकते हैं। पश्चिम दिशा वायु तत्व की दिशा है। इस दिशा में फ्रिज को रख सकते हैं। दक्षिण पश्चिम दिशा में भी फ्रिज रख सकते हैं। क्योंकि दक्षिण दिशा भूमि तत्व की दिशा होती है। यहां भारी वस्तु को रख सकते हैं‌। इसलिए फ्रिज को रखने की सबसे उपयुक्त दिशा दक्षिण पश्चिम दिशा ही है।

ये भी पढ़े   घर से हटानी है नकारात्मक ऊर्जा तो अपनाएं पंडित जी के बताए आसान उपाय - Vastu Tips for Removing Negative Energy in Hindi

घर के आकार के अनुसार कैसा हो आपका फ्रिज

वास्तु के अनुसार फ्रिज का आकार उसके रखने वाली जगह के समानुपाती होना चाहिए। यानी कि जिस जगह पर आप फ्रिज को रख रहे हैं उस जगह के अनुसार फ्रिज को छोटा या बड़ा होना चाहिए।
फ्रिज घर के अनुपात के आकार का होना चाहिए। अगर आप का घर बहुत बड़ा है तो आप का फ्रिज उसी के अनुसार होना चाहिए। अगर फ्रिज को आप ड्राइंग रूम में या डाइनिंग रूम में रख रहे हैं और वह काफी स्पेशियस है तो आपको डबल डोर का फ्रिज खरीदना चाहिए। अगर आप फ्रिज को रसोई घर में रख रहे हैं तो आप का फ्रिज आकार में छोटा और सिंगल डोर वाला होना चाहिए। फ्रिज को घर के किचन, डाइनिंग रूम में रखें। अगर आपका रसोईघर पर्याप्त बड़ा है तो फ्रिज को किचन में रखना सर्वोत्तम है। किचन में अग्नि तत्व की प्रधानता है जोकि फ्रिज के धातु तत्व की उर्जा को सीमित कर देता है।

किस रंग का हो आपका फ्रिज

कोशिश करें की फ्रिज का रंग आपके डायनिंग एरिया से मैच करता हुआ हो। अगर आप मैटेलिक लुक का फ्रिज खरीद रहे हैं तो हल्के रंग के शेड्स क्रीम, व्हाइट आदि शेड्स खरीदें। अगर आप के डाइनिंग एरिया में वुडन वर्क है तो हरे रंग के किसी शेड्स को खरीदें। किसी अलग रंग का फ्रिज लेना चाहते हैं तो लाल रंग अच्छा विकल्प है। आप चाहे तो ग्रे, ब्राउन व नीले रंग के फ्रिज को भी ले सकते हैं। आजकल ग्लास फिनिश वाले फ्रिज भी मार्केट में आते हुए हैं। काला, सफेद व सिल्वर तीनों ही रंग ग्लास फिनिश में सुंदर लगते हैं। वास्तु के अनुसार आप बड़े घर में ग्लास फिनिश का काला फ्रिज रख सकते हैं। अगर आपका डायनिंग एरिया छोटा है तो आपको सिल्वर या ग्रे कलर का फ्रिज रखना चाहिए।

ये भी पढ़े   वास्तु के अनुसार कैसे सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाएं? - positive energy at home

फ्रिज को कहां ना रखें

फ्रिज को कभी भी उत्तर पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। उत्तर पूर्व की दिशा ईशान कोण की दिशा कहलाती है। जिसका स्वामी सूर्य है ईशान कोण का तत्व अग्नि है और फ्रिज का तत्व जल है तो अगर हम फ्रिज को ईशान कोण या उत्तर पूर्व दिशा में रख देंगे तो महालक्ष्मी हमसे रूष्ट हो जाएंगी। फ्रिज को किसी कोने में ना रखें। फ्रिज को दीवार से सटाकर ना रखें। फ्रिज को किसी दरवाजे के सामने ना रखें। फ्रिज को दरवाजे के सामने रखने से फ्रिज का जल तत्व और दरवाजे का वायु तत्व ऊर्जा को असंतुलित करेगा। यह आपके घर की सकारात्मक ऊर्जा को रोकने का कार्य करेगा। फ्रिज का दरवाजा उत्तर पूर्व की ओर नहीं होना चाहिए । फ्रिज का दरवाजा दक्षिण पश्चिम दिशा की तरफ भी नहीं खुलना चाहिए। गैस के चूल्हे की दूरी फ्रिज से काफी दूर होना चाहिए। फ्रिज और गैस का चूल्हा दोनों ही प्रकृति में एक दूसरे से अलग है। चुल्हा अग्नि तत्व का वाहक है। फ्रिज जल तत्व का वाहक है। ।इन दोनों चीजों को एक दूसरे से काफी दूरी पर रखना चाहिए।
फ्रिज को हमेशा साफ व व्यवस्थित रखना चाहिए। अगर आप का फ्रिज साफ और व्यवस्थित नहीं होगा तो यह नकारात्मक ऊर्जा का स्रोत होगा जिसके कारण अत्याधिक बीमारियां होंगी। इसमें बासी और पुराना भोजन नहीं रखना चाहिए।

फ्रिज में क्या रखें

आपके फ्रिज में रंग बिरंगी सब्जियां, फल दूध हमेशा रखें। रंग बिरंगी सब्जियां व फल सकारात्मक उर्जा को आकर्षित करतें हैं। लाल हरी सब्जियां आपको समृद्ध शाली बनाती हैं। दूध व दही से भरा हुआ फ्रिज आपके घर में धन धान्य व समृद्धि प्रदान करता है। आपके फ्रिज में मिठाई, चॉकलेट फलों के जूस को भी जगह अवश्य मिलनी चाहिए। फ्रिज में ड्राई फ्रूट्स के लिए भी जगह अवश्य होनी चाहिए। ड्राई फ्रूट्स, मिठाइयां आपके घर में समृद्धि एवं खुशहाली दर्शाते हैं। जाड़ों में और कोरोना काल में तो हम फ्रिज में ठंडा पानी रखना ही भूल गए हैं। वास्तु के अनुसार यह सही नहीं है। आपके फ्रिज में आइस क्यूब और पानी हमेशा होना चाहिए। फ्रिज में पानी से भरी हुई कांच की बोतल आपके फ्रिज के औरा को प्रभावशाली बनाती हैं। फ्रिज की सफाई के लिए एक कांच की कटोरी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा नमक और आधा नींबू काटकर अवश्य रखें। जब यह नींबू सूख जाए तो इसे वहां से हटा दें। यह आपके फ्रिज की नेगेटिव एनर्जी को दूर करता है। फ्रिज में से आने वाली गंदी स्मैल को भी दूर करता है।

ये भी पढ़े   Vastu For Attached Bathroom In Bedroom
Previous Post
वास्तु के अनुसार पूजा घर किस दिशा में होना चाहिए ? गलत दिशा बिगाड़ देगी किस्मत
मकान

वास्तु के अनुसार पूजा घर किस दिशा में होना चाहिए ? गलत दिशा बिगाड़ देगी किस्मत

Next Post
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का नक्शा
मकान

पश्चिम मुखी घर का वास्तु दोष कैसे दूर करें, West Facing House Vaastu In Hindi