346199

वास्तु शास्त्र से जुड़ी महत्वपूर्ण 8 किताबें – best books on vaastu shastra

वास्तु शास्त्र आज पढ़ने का एक रोचक विषय बन गया है बहुत से लोग वास्तु के बारे में जानना चाहते है परंतु उन्हे ढंग का कंटेन्ट नहीं मिल पाता है आज आम इस लेख में उन किताबों के बारे मे चर्चा करेंगे जिनको पढ़ कर आप वास्तु शास्त्र में विद्वान बन सकते है। आप इन किताबों को पढ़ कर वास्तु की समझ पैदा कर सकते है तथा अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के घर में होने वाले वास्तु दोषों को समझ कर दूर कर सकते है।

वृहद वास्तु शास्त्र

यह किताब लेखक डॉ. आनन्द भारद्वाज, संतोष विश्वनाथ फासे जो वास्तु शास्त्र के बहुत बड़े विद्वान हूर जानकार है।  सुंदर, सचित्र, सरल, सटीक व सम्पूर्ण वैदिक वास्तुशास्त्र के वैज्ञानिक, व्यावहारिक एवं तर्क संगत सिद्धांतों को सरलतम भाषा में व्यक्त करता एक ग्रन्थ है। इस पुस्तक के माध्यम से हमारी यही कोशिश है कि वास्तुशास्त्र के सभी तथ्यों का हमें उचित ज्ञान प्राप्त हो। इस पुस्तक की विशेष बात यह है कि हमने इसमें जटिल शब्दों का प्रयोग नहीं किया है बल्कि वास्तुशास्त्र के सभी नियमों को रोज़मर्रा की बोलचाल में प्रयोग होने वाली बड़ी आसान सी भाषा में समझाया है । इसे ज्यादा आसानी से समझाने हेतु  हमने अनेकों चित्रों का भी सहारा लिया है जिससे कि किसी भी सिद्धांत को ज्यादा स्पष्ट रूप से समझा जा सके।

वास्तु विज्ञान

यह किताब डाक्टर आनंद भारद्वाज द्वारा लिखी गई वास्तु के क्षेत्र की बहुत ही महत्वपूर्ण किताब है। यह किताब वास्तु शास्त्र की मुख्य किताबों मे अपना स्थान रखती है। इस किताब में वास्तु शास्त्र को वैज्ञानिक पहलुओं से समझाने की कोशिश की है। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 350-400 के बीच ही है। इस किताब में पेज की संख्या 250 के आस पास है। इस किताब वास्तु के बेसिक को बताया गया है।
ये भी पढ़े   धन प्राप्ति के टोटके | dhan prapti ke achuk upay in hindi

सरल वास्तु

यह पुस्तक चंद्रिका सुभान के द्वारा लिखी गई है। इनके वास्तुशास्त्र के ज्ञान से हरियाणा और राजस्थान के अनेकों व्यवसायियों और गृहस्वामियों को लाभ हुआ है। पिछले दस सालों में वास्तु सम्बन्धित इनके कई लेख समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं और टेलिविजन पर इनकी वार्ताएं भी प्रसारित हुई हैं। वास्तु शास्त्र में इनका ज्ञान बहुत ही अव्वल दर्जे का है।

रेमेडियल वास्तु शास्त्र

यह किताब डॉक्टर भोजराज दीवेदी के द्वारा लिखी गई है। इस किताब में घर में बिना कोई तोड़ फोड़ किए वास्तु दोषों को दूर करने के तरीकों को बताया गया है। जैसे आप ने कोई बना बनाया मकान खरीद है और उसमे कोई वास्तु दोष है तो इस पुस्तक के माध्यम से घर में बिना कोई तोड़ फोड़ किए आप आप वास्तु दोषों को दूर सकते है। यह किताब हिन्दी और इंग्लिश दोनों भाषाओ में उपलब्ध है।

महावास्तु

यह किताब वास्तु शास्त्री कुशदीप बंसल के द्वारा लिखी गई है। इसकी ऑनलाइन प्राइज 250 के आस पास है। यह वास्तु के गहन दर्शन को आप तक पहुँचती है। इस पुस्तक के अध्ययन से आप घर के वास्तु दोषों को दूर कर सकते है।

वास्तु सार- क्या कहता है आप का घर?

यह किताब महेश ज्ञानी की लिखी हुई है। जिसमें वास्तु के बेसिक कॉन्सेप्ट को बताया गया है। इस पुस्तक में रेमेडियल वास्तु ट्रिक को भी बताया गया है। यह पुस्तक आप को अपने कार्यालय और घर के वास्तु दोषों के बारे में बताएगी। जिसकी ऑनलाइन कीमत 250 रूपय है।

वास्तु सार

यह किताब डाक्टर देवी प्रसाद द्विवेदी की लिखी हुए है जो वास्तु के एक जाने माने वास्तु शास्त्री है। इस किताब में वास्तु के विशेष तरीकों को बताया गया है जिसे अपना कर आप घर में शांति का माहोल पैदा कर सकते है। इसकी ऑनलाइन कीमत करीब 450 रूपय है।
ये भी पढ़े   Uttar mukhi ghar ke liye vastu shastra

द पावर ऑफ वास्तु लिविंग

यह एक अंग्रेजी लेखक केथालीन कॉक्स की लिकी किताब है। जिस में वास्तु की शक्तियों को बताया गया है। वास्तु दोष किस प्रकार से आप के बिजनेस को प्रभावित कर सकता है और किस तरह से उसके निवारण से आप तरक्की की तरफ अग्रेसर हो सकट्टे हो।
Previous Post
पूर्वजों की तस्वीर कहां लगाना चाहिए, ghar me purvajo ki tasveer
जिंदगी

वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने पूर्वजों की तस्वीर घर में कहां लगानी चाहिए

Next Post
फिटकरी से बवासीर का इलाज कैसे करें
जिंदगी

फिटकरी से बवासीर का घर बैठे उपचार