वास्तु में भी पिरामीड का बहुत महत्व है। इसे घर में रखने के बहुत से फायदे है जिसके बारे में आज की इस पोस्ट में हम बात करेंगे। पिरामीड को किस दिशा में रखना है, कैसे इसका उपयोग करना है, इसके क्या फायदे है और पिरामीड से जुडी कुछ खास बातों के बारे में आज की इस पोस्ट में हम बात करेंगे।
वास्तु के अनुसार पिरामीड के उपयोग और फायदे
1. घर में पिरामीड का उपयोग और फायदे
घर के उपरी हिस्से में पिरामीड बनवाने से वास्तु दोष का नाश होता है और उस घर में रहने वाले लोग दीर्घायु, स्वस्थ और धार्मिक होते है। पूजा घर में उपर पिरामीड बनाकर उसके नीचे बैठकर ध्यान करने से सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है और व्यक्ति का मन शांत रहता है। उसके अंदर अच्छे विचारों का आगमन होता है।
2.योग और एक्युप्रेशर में पिरामीड का उपयोग और फायदे
योग और एक्युप्रेशर में उपयोग आने वाले उपकरण अगर पिरामीड आकृति में होते है तो उनका प्रभाव ज्यादा बढ़ता है और शरीर जल्दी स्वस्थ होता है।
3. एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढाने में
एक बर्तन में चावल ले और उस पर पिरामीड रखकर माँ सरस्वती और भगवान गणपति का जाप करें और फिर उन चावल की खीर बनाकर खुद और घर के सदस्यों को खिलाएं। इससे एकाग्रता में वृद्दि होती है और स्मरण शक्ति बढती है।
4. आर्थिक तंगी दूर करने में और बिज़नस सफलता में
अगर आप किसी तरह की आर्थिक तंगी से परेशान है और अपने बिज़नस या व्यापार में सफलता पाना चाहते है तो शुभ मुहूर्त में पिरामीड लाकर माँ लक्ष्मी के मन्त्रों का उच्चारण करके ईशान कोण या उतर दिशा में रखने से धन और बिज़नस में वृद्दि होती है।
5.रोगों को दूर करने में
शरीर के जिस अंग में रोग है उस पर पिरामीड रखने या बाँधने से रोगों से जल्दी ही मुक्ति मिलती है और शरीर स्वस्थ रहता है।
पिरामीड के अन्य उपयोग और रहस्यमयी बातें
•पिरामीड में रखे जल से आँखे और चेहरा धोने से त्वचा चमकने लगती है और आँखों की रौशनी तेज होती है।
•ऑफिस में जिस कुर्सी पर आप बैठते है उसके नीचे पिरामीड रखने से नई ऊर्जा मिलती है और काम में मन लगा रहता है।
•रात को सोते समय पिरामीड पलंग के नीचे रखने से अच्छी नींद आती है और बुरे सपने नहीं आते है।
•बीजों को बोने से पहले अगर उसे पिरामीड के अंदर थोड़ी देर के लिए रख दिया जाए तो वे जल्दी अंकुरित होते है।
•अगर आप किसी बुरी लत से परेशान है तो अपने कमरे के उस हिस्से में पिरामीड रखें जहाँ पर ज्यादा बैठते है, अगर आप ऐसा करते है तो कुछ समय में ही आप अपनी बुरी लत से छुटकारा पा लेंगे।