numerology number 3

अंकज्योतिष मूलांक 3 के लिए

3 का अंक एक ऐसा अंक होता है जिसे ज्यादातर अशुभ माना जाता है। लेकिन क्या वाकई अंक 3 से जुड़ा ये मिथक सही है। आज इस आर्टिकल में अंक तीन में पैदा हुए लोगो के बारे में बात करेंगें।

जिन व्यक्तिओ का जन्म किसी भी माह की 3,12,21 या 30 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 3 होगा। यदि आप मूलांक 3 में पैदा हुए व्यक्तियों के बारे में विस्तार से जानना चाहते है, तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें।
मूलांक 3 का स्वामी ग्रह बृहस्पति है, वेदों के अनुसार ब्रहस्पति सभी देवो के गुरु है। आप यह भी कह सके सकते है कि ब्रहस्पति सभी सभी ग्रहों के गुरु हैं।

मूलांक 3 वालो का व्यवहार

मूलांक 3 वाले व्यक्ति बहुत सेल्फ रेस्पेक्ट वाले होते है। किसी की चापलूसी करना, किसी के आगे झुकना या अहसान लेना इन्हें पसंद नही होता। साथ ही अपने किसी कार्य मे इन्हें दूसरे का दखल बिल्कुल पसंद नही होता। ये लोग अपनी मर्जी से जीना पसंद करते है।ये लोग बहादुर, मजबूत, विचलित ना होने वाले, संघर्षशील, मेहनती और जल्दी से हार मानने वाले नही होते। मूलांक 3 वाले बहुत क्रिएटिव होते है। ये ग्रेट थिंकर, एंबिशियस और दूरदर्शी होते है।तांत्रिक चन्द्रस्वामी में इन गुणों को देखा जा सकता है।

मूलांक 3 वालो कि शिक्षा

ये पढ़ने में बहुत ही अच्छे होते है, इसलिए ज्यादातर अच्छी शिक्षा प्राप्त करते है। साइंस और लिटरेचर में इनकी खासी रुचि होती है। क्रिएटिव होने के कारण अन्य क्षेत्रों जैसे स्पोर्ट्स या कला में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते है।

ये भी पढ़े   कैसी होती है मूलांक 5 वालो की किस्मत, क्यों पीछे रह जाते है ये लोग ?

मूलांक 3 की आर्थिक स्थिति

इनके बचपन से लेकर युवावस्था तक ज्यादतर पिता ही इनका खर्चा उठाते है। लेकिन जैसे जैसे इनकी उम्र बढ़ती है, अपने गुणों के कारण आय के एक से अधिक साधन बनाते है, लेकिन इन साधनों के कारण इन्हें कई बार मुकद्दमेंबाजी का भी सामना करना पड़ता है।

मूलांक 3 के सम्बंध

मूलांक 3 वाले अपने परिवार के लिए बहुत कुछ करते हैं, लेकिन बदले में इन्हें कुछ नही मिलता। खासकर भाई बहनों से, लेकिन फिर भी इनके सम्बन्ध खराब नही होते। ये लोग अच्छी संख्या में मित्र बनाते है लेकिन मूलांक 3, 6, 9 वाले इनके करीबी मित्र होते हैं, इनके आत्मसम्मान, चापलूसी न करना और अपनी बात पर अडिग रहने की आदत के कारण कुछ लोग इनके विरोधी भी बन जाते हैं। किसी एक मित्र से सदैव हानि व विश्वासघात की सम्भावना रहती हैं।
प्रेम संबंध विवाह तक कम ही पहुंच पाते है, लेकिन सामान्य तौर पर वैवाहिक जीवन सुखी रहता हैं। ज्यादातर देखा गया है कि इनके दो विवाह का योग बनता है।

ये राजसी प्रवृति के होते हैं लेकिन फ़िर भी अपनी इज्जत की खातिर गलत कार्य नही करते।धार्मिक कार्यो में अधिक रूचि घर में अशांति भी लाने का कारण बन सकती हैं। इनके दो पुत्र एक पुत्री का योग रहता हैं तथा बड़ी संतान से कष्ट मिलने की सम्भावना रहती है।

मूलांक 3 का कार्यक्षेत्र

यदि इनके कार्यक्षेत्र की बात की जाय तो मूलांक 3 वाले सेना व पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, सचिव, राजदूत-नेता, बैंको में अधिकारी तथा धार्मिक नेता आदि बनते हैं। ये लेखक, अध्यापक, डिजायनर, सेल्समेन, प्रोफेसर भी हो सकते हैं। आमतौर पर इन्हें अपने कार्यों में दक्ष देखा गया है। ये लोग अपने कार्य में निपुण होते हैं।

ये भी पढ़े   अंकज्योतिष मूलांक 8 के लिए

मूलांक 3 का स्वास्थ्य

स्किन एलर्जी, कमरदर्द, सियाटिका, जैसी समस्याओं का योग होता है।

शुभ दिन  : ब्रहस्पतिवार, मंगलवार, शुक्रवार
शुभ तिथि : 3, 6, 9
शुभ रंग : बैंगनी, नीला, लाल, गुलाबी रंग

मूलांक 3 के लिए 2021

मूलांक 3 वालों के लिए वर्ष 2021 सामान्य रहने वाला है. इस साल आपके कुछ महत्वपूर्ण कामो में बाधा आ सकती है. इस साल आप मानसिक शांति के लिए आप आध्यात्मिक कार्यों में बिजी रहेंगे। छात्र इस साल शुरूआत से ही मेहनत करेंगे.  प्रतियोगिता परीक्षा में सफल होने की पूरी संभावनाएं बनेंगी. प्रेम संबंधों के लिए यह साल सामान्य रहने वाला है. कुछ लोगों का प्रेम विवाह हो सकता है

सरकारी क्षेत्र में हैं तो अच्छी खबर मिल सकती है।नौकरी कर रहे लोगों को इस साल शुभ समाचार मिल सकते हैं. इस साल आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा । आमदनी तो अच्छी होगी पर खर्चे दुगुनी गति से बढ़ेंगे। इस कारण आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो सकती है।
साल 2021 में आपको मानसिक रूप से मजबूत रहना होगा ।

उपाय : जिनकी लग्न कुंडली में गुरु की स्थिति प्रतिकूल है, वे हल्दी या पीला कपड़ा 3 या 12 गुरुवार को दान करें। इससे बुध गुरु के युति के प्रभाव को अनुकूल बनाने में मदद मिलेगी।

Previous Post
तुलसी का पौधा कहां लगाएं, तुलसी का पौधा कब लगाएं
पौधे

वास्तु के अनुसार तुलसी का पौधा किस दिशा में लगाना चाहिए?

Next Post
vastu-tips-for-swimming-pool
मकान वास्तु

स्विमिंग पूल से संबंधित वस्तु टिप्स – swimming pool for home vaastu tips