peacock painting vastu

इस दिशा में रखे मोर की पेंटिंग बदल जाएगी किस्मत

Peacock Painting Vastu

वास्तु का हमारे जीवन में बहुत महत्व है और यह हमारी जिंदगी से जुडी हर चीज को प्रभावित करता है। घर, मकान, फैक्ट्री, कारखाना आदि हर जगह वास्तु का अच्छे से ध्यान रखना बहुत जरुरी है। घर में रखने वाले साज-सज्जा के सामान में भी वास्तु का पूरा ध्यान रखना जरुरी है ताकि किसी तरह की समस्या बाद में ना आये।

वास्तु के अनुसार घर में देवी-देवताओं के अलावा

पशु-पक्षी के चित्रों की भी एक दिशा और स्थान होता है और इससे जुड़े अच्छे-बुरे फल भी होते है। ऐसी ही एक पेंटिंग है मोर की, जिसका भी वास्तु में ख़ास स्थान है। मोर हम सबने देख रखा है और सबसे सुंदर पक्षियों में मोर की गिनती होती है।

धार्मिक ग्रंथो और वास्तु शास्त्र में मोरपंख का काफी महत्व बताया गया है। मोर पंख में सभी देवी-देवताओं और नवग्रहों का वास होता है। मोर पंख बहुत से देवी-देवताओं का प्रिय आभूषण होता है जैसे भगवान कृष्ण, माँ सरस्वती, माँ लक्ष्मी आदि। मोर पंख और मोर पेंटिंग दोनों का वास्तु में ख़ास स्थान है। आईये जानते है मोर की पेंटिंग और मोर पंख से जुड़े वास्तु के बारे में।

paintings according to vastu shastra

मोर पेंटिंग और मोरपंख से जुड़े वास्तु टिप्स

  • मोर पंख और मोर की पेंटिंग को घर में दक्षिण-पूर्व में लगाने से आर्थिक फायदे होते है और घर में सुख-शांति का माहौल रहता है।
  • घर में मोर पंख रखने से सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बढती है और तनाव खत्म होता है।
  • जिन लोगों को राहू की दशा चल रही है उन्हें सोते समय तकिये के नीचे मोरपंख रखना चाहिए। इससे राहू की दशा का प्रभाव खत्म होता है।
  • जिन बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता है वे कमरे में या पुस्तकों के बीच मोरपंख रखें। ऐसा करने से स्मरण शक्ति बढती है।
  • अगर बच्चे का जन्म रात को हुआ है तो एक चांदी के ताबीज में मोर का पंख डालकर उस नवजात को पहना देना चाहिए, इससे उसे किसी की बुरी नजर नहीं लगती है।
  • अगर मोर पंख को व्यक्ति अपने साथ भी रखता है तो उसके साथ कभी कुछ बुरा नहीं होता है।
  • कहा जाता है जिस कमरे में मोर की पेंटिंग या मोर पंख होता है तो उसे देखकर घर में सांप प्रवेश नहीं करता है।
  • मोर पेंटिंग घर में लगाने से पॉजिटिव एनर्जी आती है और घर में तनाव का माहौल खत्म होता है तथा रिश्तों में मधुरता आती है।
ये भी पढ़े   कैसे उतारे बच्चो की नज़र - बच्चों की नजर उतारने के उपाय

vastu paintings for bedroom

  • घर के मुख्य द्वार पर मोरपंख लगा देने से घर में बुरी शक्तियाँ प्रवेश नहीं कर पाती है।
  • घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की तस्वीर के साथ अगर मोरपंख लगाया जाए तो घर से वास्तु दोष दूर होते है।
  • मोर को प्यार का प्रतीक माना जाता है इसलिए मोर की पेंटिंग या मोरपंख को बेडरूम में लगाने से पति-पत्नी में प्यार बढ़ता है और रुके हुए कार्य पुरे होते है।
  • जिसका बच्चा जिद्दी है उन्हें कमरे में मोर पंख को छत में पंखे पर लगा दे जिससे उसकी हवा बच्चे पर पड़ेगी तो बच्चे का जिद्दीपन दूर हो जायेगा।
Previous Post
पूर्वजों की तस्वीर कहां लगाना चाहिए, ghar me purvajo ki tasveer
जिंदगी

वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने पूर्वजों की तस्वीर घर में कहां लगानी चाहिए

Next Post
फिटकरी से बवासीर का इलाज कैसे करें
जिंदगी

फिटकरी से बवासीर का घर बैठे उपचार