परिवार में सुख शांति के उपाय
- सुबह जल्दी घर के मुख्य दरवाजे की सफाई करके एक गिलास पानी छिडक दे। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आएगी और धन की बरकत होगी।
- घर में अशोक का पेड़ लगाने से धन-वृद्दि होती है और घर का माहौल खुशनुमा बना रहता है। अशोक के पेड़ की जड़ का एक छोटा टुकड़ा पूजा घर में भी रखना चाहिए क्योंकि ऐसा करना वास्तु के हिसाब से शुभ माना जाता है।
- सूर्य उदय होते ही घर की छत पर काले तिलक छिडक दे तो इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
- पोंछा लगाते समय पानी की बाल्टी में 2 चम्मच नमक डाल दे। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है।
- अगर पति-पत्नी में रोजाना झगड़े होते है तो पूजा घर में मंगल का यंत्र रखें। इससे दोनों में प्यार बढेगा और मन मुटाव खत्म हो जायेगा।
- रसोई बनाने के बाद चूल्हे को दूध से ठंडा करें। इससे रिश्तों में मधुरता आएगी और संबध मजबूत बनेंगे।
रखे इन बातों का विशेष ध्यान
- हमेशा इस बात का विशेष ध्यान रखें की पूर्व या दक्षिण दिशा की और सिर करके सोयें। पूर्व की तरफ सिर रखकर सोने से ज्ञान में वृद्दि होती है और दक्षिण दिशा में सिर करके सोने से आयु बढती है।
- घर में तुलसी का पौधा लगायें और उसे हमेशा पूर्व या उतर दिशा में ही लगायें। तुलसी का पौधा घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। रोजाना तुलसी के पौधे में पानी डालें और उसकी पूजा करें। ध्यान रखें तुलसी का पौधा मुरझाना नहीं चाहिए।
- घर में टूटे-फटे फर्नीचर, बर्तन, कांच या कोई भी सामान हो उसे तुरंत घर से बाहर कर दे क्योंकि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है।
- हमेशा सुबह पूजा करते समय शंखनाद करना चाहिए इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी का वास होता है।
- गाय के गोबर का एक दीपक बनाये और उसमे गुड़ तथा मीठा तेल डालकर जलाएं। इसे फिर घर के मुख्य द्वार के बीच में रख दे। इससे घर में सुख-शांति बढती है और घर का माहौल अच्छा रहता है।
- अगर घर में किसी बुरी शक्ति का वास है और रोजाना घर में झगड़े हो रहे है तथा घर का माहौल तनावपूर्ण है तो रोजाना गाय के दूध में गंगाजल मिलाकर घर में छिडक दे। इससे घर में शांति बनी रहेगी और बुरी शक्तियों का प्रभाव भी कम होगा।