वास्तु

अगर इस दिशा में है कैलेंडर तो तुरंत हटायें

[vc_column_text]घर से लेकर व्यापार तक हर एक चीज में वास्तु का हाथ होता है। इतना ही नहीं घर की घड़ी, सीढियां, अलमारी, घर का रंग, पूजा घर, मूर्तियाँ आदि सभी चीजों का वास्तु के हिसाब से अलग-अलग महत्व है और सबकी एक खास दिशा निर्धारित है। अगर वास्तु के अनुसार हर एक दिशा का सही से पालन किया जाए तो फायदा होता है। [vc_column_text]ऐसे ही एक चीज है कैलेंडर, जिसका भी वास्तु में काफी महत्व है और इसकी भी वास्तु के अनुसार एक दिशा निर्धारित है और अगर गलत दिशा में इसे लगाया गया तो इसका नुकसान भुगतना पड़ सकता है। अगर सही दिशा में कैलेंडर लगाया गया तो घर में सुख-शान्ति रहती है।
आईये जानते है वास्तु के अनुसार कैलेंडर की दिशा क्या है और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? [vc_column_text]

वास्तु के अनुसार किस दिशा में कैलेंडर लगाना सही रहता है?

वास्तु के अनुसार कैलेंडर को हमेशा उतर, पूर्व या पश्चिम की दीवार पर लगाना सही रहता है। अगर आप सामजिक कार्यों से जुड़े रहना चाहते है तो कैलेंडर को पूर्व दिशा में लगायें। नए अवसरों को प्राप्त करने के लिए और बिज़नस में प्रोमोशन पाने के लिए कैलेंडर को उतर दिशा में लगाना चाहिए। घर में धन को बढाने के लिए और पैसे की सेविंग करने के लिए कैलेंडर को पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। [vc_column_text]

ये भी पढ़े   फ्लेटस और अपार्टमेंट से संबंधित वास्तु टिप्स - vastu tips for flats in hindi

वास्तु के अनुसार इस दिशा में भूलकर भी कैलेंडर ना लगायें

कैलेंडर को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। अगर आपने गलती से भी कैलेंडर को दक्षिण दिशा की दीवार पर लगा दिया है तो उसे तुरंत हटा दे। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आपका बुरा वक्त शुरू हो सकता है। वास्तु के अनुसार कैलेंडर और घड़ी को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिये। [vc_column_text]

वास्तु के अनुसार कैलेंडर से जुडी कुछ ख़ास बातें

  • कैलेंडर को कभी भी दरवाजे के आगे या पीछे नहीं टांगना चाहिए, इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है जिससे घर में तनाव का माहौल रहता है।
  • कैलेंडर में दिन या तारीख देखते समय आपका मुहं हमेशा उतर, पूर्व और पश्चिम दिशा में ही होना चाहिए। ध्यान रहे दक्षिण दिशा में मुहं होना वास्तु के हिसाब से अशुभ माना जाता है।
  • कैलेंडर खरीदते समय इस बात का ख़ास ध्यान रखें की इस पर किसी जंगली जानवर और किसी तरह की हिंसक तस्वीर ना हो।
  • कैलेंडर पर कभी भी रोते हुए लोगों की और उदास लोगों की तस्वीर नहीं होनी चाहिए। ऐसा कैलेंडर घर में वास्तुदोष उत्पन्न करता है जिसे घर में नकारात्मकता फैलती है और घर में तनाव का माहौल रहता है।
  • उपर बताई गई दिशा में ही कैलेंडर टांगना चाहिए, इससे आपके जीवन में सुख-शांति रहती है और पॉजिटिव ऊर्जा मिलती है।
  • कैलेंडर को गलत दिशा में लगाने से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
  • फटा हुआ कैलेंडर कभी भी घर में नहीं रखना चाहिए। इससे घर में वास्तुदोष उत्पन्न होता है।
ये भी पढ़े   कैसा हो पूर्व मुखी घर का नक्शा वास्तु के अनुसार? किस दिशा में रखने से आएगी लक्ष्मी?

[vc_column_text]उम्मीद करता हु की कैलेंडर से जुडी यह पोस्ट आपको पसंद आई होगी और अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और कमेंट बॉक्स में अपने विचार दे ताकि हम आगे भी ऐसी अच्छी से अच्छी पोस्ट लिख सके।

Tags: , ,
Previous Post

वास्तु शांति मुहूर्त, गृह प्रवेश मुहूर्त-21, Griha pravesh muhurat

Next Post
दिवाली पर घर को झटपट साफ करने के 10 शॉर्ट कट
जिंदगी मकान

दिवाली पर घर को झटपट साफ करने के 10 शॉर्ट कट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *