money-2696228_1920

धन कमाने के उपाय – vastu tips for money growth in hindi

आज हर कोई पैसों के बीच दौड़ रहा है और पैसों के पाने के लिए रात-दिन मेहनत कर रहा है। लेकिन इतनी मेहनत के बाद भी घर में धन का आगमन नहीं होता और अगर होता है तो पैसा टिकता ही नहीं है। पैसों में ग्रोथ कैसे हो यह सोच-सोचकर ही व्यक्ति निराशा की और चला जाता है।
असल में पैसों में ग्रोथ ना होने का कारण वास्तु दोष है। अगर आप वास्तु दोष को दूर कर देंगे और कुछ बातों का विशेष ध्यान देंगे तो आपके घर में तेजी से धन का आगमन होगा और आय बढ़ेगी। आईये जानते है ऐसे कुछ वास्तु टिप्स के बारे में जिससे मनी ग्रोथ हो सके।

मनी ग्रोथ (धन वृदि) बढाने के वास्तु टिप्स - vastu tips for earning money

1. सोने के कमरे में क्रिस्टल लगाये

सोने के कमरे में खिडकियों में क्रिस्टल लगायें। इससे टकराकर जो रोशनी घर में आती है वह पॉजिटिव एनर्जी लाती है जो आपको स्वस्थ और उर्जावान बनाती है। इससे आप अपनी उर्जा का इस्तेमाल सही दिशा में करके धन लाभ प्राप्त कर पाते हैं। जितनी पॉजिटिव एनर्जी में आपमें आएगी उतना आप अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल कर पाएंगे और इससे पैसों की बढ़त होगी।
ये भी पढ़े   कैसे सीखें वास्तु शास्त्र? vastu shastra in hindi

2. कमरे में एक दर्पण इस तरह रखे

अपने कमरे में एक दर्पण इस तरह लगाएं कि उसका प्रतिबिंब तिजोरी और धन रखने के स्थान पर हो। यह आपके फालतू के खर्चों को कम करने में लाभदायक है। इससे धन संचय बढता है और धन का दुरूपयोग रुकता है।

3. पक्षियों को पानी और भोजन कराएँ

वास्तु शास्त्र के अनुसार पक्षी अपने साथ घर में सकारात्मक ऊर्जा को लाते है जिससे धान लाभ होता और पैसे का दुरूपयोग रुकता है। अपने घर की छत पर या चारदीवारी के अंदर एक बर्तन में पानी और अनाज रखें जिससे पक्षियों को भोजन और पानी मिले।

4. घर में एक्वेरियम रखें

अगर मेहनत करने के बाद भी पैसा नहीं आ रहा है तो घर में एक एक्वेरियम रखें। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और घर में पॉजिटिव एनर्जी आएगी जिससे आय बढ़ेगी और धन का तेजी से आगमन होगा।

5. घर को हमेशा साफ़ रखें

पुरे घर की रोजाना सफाई रखें इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। घर के मुख्य द्वार और उसके आसपास की दीवारों को हमेशा साफ़ रखे क्योंकि इसी रास्ते से माता लक्ष्मी घर में प्रवेश करती है।

6. घर में साल में एक बार कलर जरुर करवाएं

अपने घर में साल में एक बार कलर जरुर करवाएं। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आएगी और धन वृद्दि होगी।

7. वास्तु दोष को दूर करें

इन उपायों को अपनाने के साथ-साथ एक बार अच्छे ज्योतिष से घर का वास्तु दोष दूर करवाएं और दिशाओं का सही ज्ञान ले। ऐसा करने से आपके घर में हमेशा पॉजिटिव एनर्जी रहेगी और धन वृद्दि होगी।
ये भी पढ़े   बालकनी से संबंधित वास्तु टिप्स
आज की इस पोस्ट में आप अच्छे से समझ गए होंगे की मनी ग्रोथ करने में वास्तु कितना असरदार है। उम्मीद करता हु की आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी और अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और कमेंट बॉक्स में अपने विचार दे।
Previous Post
पूर्वजों की तस्वीर कहां लगाना चाहिए, ghar me purvajo ki tasveer
जिंदगी

वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने पूर्वजों की तस्वीर घर में कहां लगानी चाहिए

Next Post
फिटकरी से बवासीर का इलाज कैसे करें
जिंदगी

फिटकरी से बवासीर का घर बैठे उपचार